कन्नौज

डिम्पल के संसदीय क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, उपचुनाव में बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री की पत्नी की करारी हार

कन्नौज के हसेरन ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत के उपचुनाव में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री की पत्नी को हार का सामना करना पड़ा है...
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2018, 8:15 PM IST
 kshetra panchayat upchunav

कन्नौज. डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र के हसेरन ब्लॉक में हुए क्षेत्र पंचायत के उपचुनाव में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अजय भारती की पत्‍‌नी अल्का रानी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना में चौंकाने वाले नतीजे सामने आने के बाद जिले के भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध ली है, वहीं दिग्गज नेता की यह हार क्षेत्र के लोगों के बीच बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है।

आपको बताते चलें कि कन्नौज के हसेरन ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या तीन पूराराय पर 22 फरवरी को हुए उपचुनाव के लिये वोटिंग हुई थी। इसमें भाजपा नेता अजय भारती की पत्‍‌नी अल्का रानी ने दावेदारी ठोकी थी। पूराराय सीट के लिये हुए उपचुनाव के लिये कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। लेकिन मुख्य मुकाबला पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अजय भारती की पत्नी अल्का रानी व प्रेम नारायण वर्मा के बीच था।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव ने कन्नौज से शूरू किया चुनावी अभियान, भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशाना

शनिवार को जब कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई तो अल्का रानी बढ़त की ओर थीं, लेकिन जैसे-जैसे वोटिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ती गई प्रेमनारायण की जीत पक्की होती गई। आखिर में भाजपा नेता की पत्नी को हार का सामना करना पड़ा। निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार शुक्ला ने प्रेम नारायण वर्मा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

भाजपा नेता की पत्नी को 140 वोटों से हराया
हरसेन ब्लॉक की पुराराय सीट के लिये 1103 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से प्रेम नारायण को 609 वोट पाकर विजयी हुए, जबकि अल्का रानी को 469 वोट ही मिले। प्रेम नारायण ने अल्का रानी को 140 वोटों की करारी शिकस्त दी।

इसलिये उपचुनाव में फतेह हासिल करना चाहती थी भाजपा
हसेरन ब्लॉक में भाजपाई ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पाने को लेकर जोर लगाए थे। इसी वजह से पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अजय भारती की पत्नी अल्का रानी को चुनाव मैदान में उतारा गया था। लेकिन उनकी शिकस्त ने भाजपाइयों के अरमानों पर पानी फेर दिया। फिलहाल, इस हार के बाद क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। जिले के राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस हार से भाजपा के मिशन 2019 को झटका लगा है।

भाउलपुर से रामकिशोरी ने मारी बाजी
कन्नौज के ग्राम पंचायत भाउलपुर के उपुचनाव में रामकिशोरी ने बाजी मारी है। शनिवार को हुई मतगणना में रामकिशोरी को 220 वोटों के साथ जीता घोषित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी अभिनंदन सिंह ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। शनिवार सुबह ब्लॉक पर मतगणना शुरू हुई। पहले चक्र में राजेश को 121 व राम किशोरी को 215 मत मिले। दूसरे चक्र की गणना में 109 व 237 वोट मिले। दोनों चक्रों में राजेश को कुल 230 और राम किशोरी को 452 मत मिले। मतदान के दिन कुल 705 लोगों ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया था। इसमें 23 मत निरस्त कर दिए गए। इसके बाद राम किशोरी को 222 मतों से विजयी घोषित किया गया।

Updated on:
25 Feb 2018, 8:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू