कन्नौज

कन्नौज में धर्म परिवर्तन: बीमारियों को ठीक करने के नाम पर धर्मान्तरण, चार गिरफ्तार

Religious conversion in name of curing diseases कन्नौज में धर्म परिवर्तन करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जो बीमारी ठीक करने के नाम पर लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे।
less than 1 minute read
Aug 27, 2025
गुरसहायगंज थाना पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार (फोटो सोर्स- 'X' कन्नौज पुलिस)
फोटो सोर्स- 'X' कन्नौज पुलिस)

Religious conversion in name of curing diseases कन्नौज में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा थे। बीमारियों को ठीक करने के बहाने प्रार्थना सभा में लोगों को एकत्र किया गया था। इस दौरान धर्म परिवर्तन करने की योजना थी। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में लोगों से पूछताछ की। पुलिस को देखते ही प्रार्थना सभा में भगदड़ मच गई। इसके पहले की आयोजक मौके से भागने में सफल होते, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मामला गुरसहायगंज थाना क्षेत्र का है।

बीमारी ठीक करने के नाम पर धर्म परिवर्तन

उत्तर प्रदेश के कन्नौज की गुरसहायगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्माइलपुर गांव में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें धर्म परिवर्तन के लिए भोले भाले ग्रामीण को इकट्ठा किया गया। यहां पर बीमारी ठीक करने का भी दावा किया जा रहा था। प्रार्थना सभा में लोगों कों धर्म की जानकारी दी जा रही थी। भीड़ इकट्ठा देख स्थानीय लोग चौंक गए। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

क्या कहती है गुरसहायगंज थाना पुलिस?

घटना की जानकारी मिलते ही गुरसहायगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर प्रार्थना सभा में हलचल शुरू हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जाता है आयोजकों ने भी भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गुरसहायगंज थाना पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
27 Aug 2025 12:20 pm
Published on:
27 Aug 2025 12:17 pm