कानपुर

सीएम योगी के आने से लव-कुश की नगरी खुश, स्वर्ग की सीढ़ी से बिठूर का करेंगे दीदार

बिठूर महोत्सव 20 से 24 दिसंबर तक होगा...
3 min read
• •
Updated: 19 Dec 2017, 8:57 AM IST
CM Yogi Adityanath in Bithoor Mahotsav 2017 Kanpur UP hindi news
सीएम योगी के आने से लव-कुश की नगरी खुश, स्वर्ग की सीढ़ी से बिठूर का करेंगे दीदार

कानपुर. सात साल के बाद धार्मिक नगरी बिठूर में महोत्सव का आगाज 20 दिसंबर से शुरू होगा। इसका शुभारंभ सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ करने के लिए आ रहे हैं। सीएम गंगा आरती के बाद स्वर्ग की साढ़ियों के जरिए क्रांतिवीरों की कर्मभूमि का दीदार कर सकते हैं। इसी के चलते लव-कुश की नगरी काफी गदगद है और सूबे के मुखिया की आगवानी के लिए तैयार है। बिठूर निवासी रामरतन शुक्ल कहते हैं कि अगर इसे देश के मानचित्र पर ठीक तरह से प्रस्तुत किया जाता तो वाल्मीकि की तपोभेमि को देखने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक आते। लेकिन पिछली सरकारों की उपेक्षा के चलते यहां विकास नहीं हुआ और नाना की राजधानी बदहाली के आंसू बहा रही, पर योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद अब उम्मीद बढ़ी है कि लक्ष्मीबाई और रानी मैना के किले का जीर्णोद्धार होगा।


धार्मिक नगरी को लगे उम्मीदों के पंख

बिठूर कस्बा मां गंगा के किनारे बसा है। तेत्रा में मां सीता ने इसी नगर को अपना ठिकाना बनाया था और वाल्मीकि आश्रम में रूककर अपने बेटे लव-कुश को पाला-पोशा था। वाल्मीकि ने यहीं पर एक वृक्ष के नीचे बैठकर रामायण की रचना की थी। उस वृक्ष की जड़े आज भी यहां मौजूद हैं। इसके अलावा मां सीता मंदिर, सीता रसोइया, सीमा जलसमाधि के साथ ही यहीं पर सतयुग की सीढ़ियों हैं। लेकिन आजादी के बाद से इनका रख-रखाव नहीं होने से ये बदहाल पड़ी हैं। आश्रम के पुजारी रमेश शुक्ल कहते हैं कि तेत्रायुग की आहट आज भी यहां के तमाम मंदिरों व वाल्मीकि आश्रम में देखी और सुनी जा सकती है। इस आश्रम की आखिरी सीढ़ी से पूरे बिठूर का सुंदर नजारा देखा जा सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की जानकारी होने पर अब हमें उम्मीद है कि लव-कुश की नगरी का विकास होगा और यह कस्बा भी पर्यटन के रूप में विकसित होगा।


नाना पेशवा ने सीढ़ियों का करवाया था निर्माण

रमेश शुक्ल ने बताया कि इन सीढ़ियों को नाना पेशवा ने बनवाया था। इसके बगल में एक घंटा भी लगा है। कहा जाता है कि जब इस घंटे को बजाया जाता था तो तात्या टोपे को पता चल जाता था कि उन्हें बुलाया जा रहा है। पुजारी ने बताया कि अंग्रेज सरकार के अफसरों को जब इन सीढ़ियों के बारे में जानकारी हुई तो उन्हें नष्ट करने का जमकर प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। अंग्रेजों ने मां सीता के साथ ही वाल्मीकि आश्रम को को क्षति पहुंचाने की कोशिश की पर वहां भी वो सफल नहीं हुए। पिछली सरकार के दौरान स्वर्ग की सीढ़ियों पर प्रशासन ने ताला जड़वा दिया था। लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस के डर के चलते लोग शांत पड़ गए। लेकिन अब सूबे की कमान एक संत के हाथ में है तो स्वर्ग की सीढ़ियों पर लगा ताला खुलेगा और इसके जीर्णोद्धार होगा।


अनुराधा पौडवाल व हरिहरण भी आएंगे बिठूर

बिठूर महोत्सव 20 से 24 दिसंबर तक होगा। इसमें गायिका अनुराधा पौडवाल की भजन संध्या और गायक हरिहरण की प्रस्तुति आकर्षण का विशेष केंद्र रहेगी। महोत्सव की अध्यक्षता औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना करेंगे। समारोह बिठूर के ऐतिहासिक नानाराव पार्क में होगा। महोत्सव की जिम्मेदारी संभाल रहे एडीएम फाइनेंस संजय सिंह ने बताया कि बिठूर महोत्सव की थीम 1857 की क्रांति, शौर्य एवं गंगा तटीय संस्कृति होगी। पहले दिन मुंबई के शेखर सेन की ओर से संगीतमय एकल नाट्य प्रस्तुति और लोकसंस्कृति पर आधारित धोबिया नृत्य कबीर आकर्षण का केंद्र होगा। कहा कि महोत्सव में विकास प्रदर्शनी, 1857 क्रांति यात्रा प्रदर्शनी, शिल्प हाट, मेला और गंगा आरती रोज होगी। बताया कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर अब लगातार बिठूर महोत्सव आयोजित होगा। इसमें शहर से लेकर पूरे देश की संस्कृति दिखेगी।

Published on: