कानपुर. पुलिस को पहले से शातिर बदमाश चुनौती दे रहे हैं, वहीं अब नन्हें लुटेरों के गैंग ने खाकी के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। कानपुर साउथ में नन्हें अपराधियों की दहशत है और आएदिन ये किसी न किसी को अपना शिकार बनाते हैं। बर्रा निवासी महिला डॉक्टर सीमा यादव देरशाम गोविंदनगर बाजार में खरीदारी करने के लिए आई थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी कार सड़क के किनारे खड़ी कर दी, तभी तीन बच्चे उनके पास आए और चिली स्पे उनकी आंख में डालकर कार में रखा ब्रिफकेस लेकर पैदल भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला डॉक्टर को थाने लाई और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
चालक को बातों पर उलझाया
कानपुर साउथ में इन दिनों नन्हें लूटेरों का खौफ है। 11 से 13 साल की उम्र के ये लुटेरे शाम के वक्त बाजार में उतर जाते हैं और महिलाओं को उलझा कर लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। शनिवार देरशाम नन्हें लूटेरों ने बर्रा पांच निवासी डॉक्टर सीमा यादव के आंख पर स्प्रे डालकर लूट लिया। डॉक्टर सीमा यादव ने बताया कि वो घर से खरीदारी करने के लिए आई थीं। कुछ सामान लेने के बाद कार कार को गोविंदनगर थाना रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर से कुछ दूरी पर खड़ी कर रंगोली कास्मेंटिक सेंटर चली गईं। कार चालक भी कार से बाहर आकर धूप सेंकने लगा। तभी एक बच्चा वहां आया और चालक को अपनी बातों पर उलझाने लगा। इसी दौरान दो बच्चे और आ गए और चालक से बोले की आपकी कार से ऑयह किर रहा है। वो बोनट खोलकर कार को चेक करने लगा, तभी महिला डॉक्टर आ गई। तीनों बच्चे उन्हें देखकर हट गए। डॉक्टर व चालक जैसे ही कार पर बैठे वैसे की एक बच्चा चिली स्प्रे उन पर डालकर ब्रेफकेस लेकर भागने लगा। चालक कार से उतरकर पीछा किया, लेकिन चंद मिनट में वो गुम हो गए।
कार से गिर रहा ऑयल, फिर पार कर दी ब्रीफकेस
महिला डॉक्टर ने बताया कि आगे की शीट पर पिता व कार चालक बैठे थे और मैं पीछे। इसी दौरान एक बच्चा आया और बोला कि मैडम आपकी कार से फिर से ऑयल गिर रहा है। मैने कार गेट खोला, तभी दूसरा मुझ पर में चिली स्प्रे डाल दिया। चिली स्प्रे आंख में पड़ने से मैं कराहने लगे और आरोपियों ने कार में रखा ब्रेफकेस पार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि बेफकेस में बचास हजार रूपए के साथ कुछ कागजात थे। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ये शातिर शाम के वक्त बाजार में आ धकमके हैं तो पर्स, मोबाइल सहित अन्य सामान पार कर ले जाते हैं।
11 से 13 की उम्र के हैं शातिर
म्हिला डॉक्टर ने बताया कि तीनों बच्चों की उम्र करीब 11 से 13 साल की होगी। दो ने जिंस व टीशर्ट पहनाउ हुआ था, जबकि एक हाफ पैंट और टीशर्ट पहने हुए था। तीनों की भाषा कुछ और जिले की लग रही थी। वहीं दुर्गा मंदिर के पास कास्मेंटिक की दुकान चलाने वाले दिनेश कुमार बताते हैं कि ये शातिर सिर्फ महिला व लड़कियों को ही अपना शिकार बनाते हैं। दिनेश ने बताया कि यहां पर पुलिस पिकेट की मांग की गई, लेकिन अफसरों ने अनसुना कर दिया। चौराहे पर पुलिसवाले तो रहते हैं, लेकिन वो सिर्फ वाहनों के चेकिंग में व्यस्थ्य रहते हैं। वहीं मामले पर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि तीनों शतिरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगें।