कानपुर

विधायक इरफान सोलंकी की बढ़ सकती है मुश्किलें, मुकदमा दर्ज करने वाला परिवार भयभीत, जानें क्या कहती हैं पीड़िता

Kanpur Irfan Solanki कानपुर में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के जमानत से बाहर आने पर पीड़ित परिवार परेशान है। भयभीत है कि ना जाने उसके साथ कब क्या हो जाए?

2 min read
Oct 03, 2025
फोटो सोर्स- 'X' Kanpur वीडियो ग्रैब

Kanpur Irfan Solanki news कानपुर में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के जेल से छूटने के बाद मुकदमा दर्ज करने वाली नजीर फातिमा भयभीत है। उन्होंने कहा कि उनके घर से सटकर विधायक और उनका परिवार का घर है। प्लाट से ही सटा इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी का मकान है। उन्हें कई बार धमकी मिल चुकी है। कहा गया कि समझौता कर लो नहीं तो ठीक नहीं होगा। नजीर फातिमा ने यह जानकारी ऐसे समय दी। जब पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को 34 महीने बाद जमानत मिली है। नजीर फातिमा का 500 वर्ग गज का प्लाट विधायक के मकान से सटा हुआ है। कॉर्नर के प्लाट की कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है।

ये भी पढ़ें

गुड मॉर्निंग बेबी… दुबई का एक शेख पार्टनर चाहता है, तुम्हारी कोई दोस्त है, चैतन्यानंद की छात्रा से गंदी डिमांड

बेटे को मारने की मिल चुकी धमकी

उत्तर प्रदेश के कानपुर के डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने कहा कि उनके बेटे सानू को लेकर डर लगता है कि कहीं उनके साथ कुछ ना हो जाए। उनका परिवार भयभीत है। एक बार वह समझौता के लिए तैयार हो गई थी। मगर फिर धमकी मिलने लगी कि भले ही तुम समझौता कर लो। लेकिन तुम्हारे बेटे सानू को इसी चौराहे पर मारेंगे और उसका वीडियो भी बनवाएंगे। इस धमकी के बाद उन्होंने समझौता करने से इंकार कर दिया।

कब क्या हो जाए कहां नहीं जा सकता?

नजीर फातिमा ने बताया कि दुश्मनी इतनी बढ़ चुकी है कि कह नहीं सकते हैं कि कब क्या हो जाए? इरफान सोलंकी को जमानत मिलने के बाद फिलहाल धमकी नहीं मिली है। उन्होंने योगी सरकार से मांग की कि यह प्लाट की रजिस्ट्री उनके नाम कर दी जाए। जिससे बच्चे सुरक्षित माहौल में रह सके। नजीर फातिमा के घर में बिजली कनेक्शन नहीं है। सोलर पैनल से बिजली मिल रही है। 

सिविल कोर्ट में मुकदमा चल रहा है

बातचीत के दौरान नजीर फातिमा ने बताया कि इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली। जबकि कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत उनका पैसा जमा है। जिसका मुकदमा सिविल कोर्ट में चल रहा है। जबकि रिजवान सोलंकी का कहना है कि उसने यह प्लाट के लिए से खरीदा था।

8 नवंबर को दर्ज कराया गया था मुकदमा

मामला उस समय सुर्खियों में आया था। जब 8 नवंबर 2022 को नजीर फातिमा ने जाजमऊ थाने में तत्कालीन विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया था कि आग से उनके घर का सारा सामान जल गया। जांच के बाद पुलिस ने शौकत, शरीफ, इसराइल, आटावाला, अनूप यादव, महबूब आलम, शमसुद्दीन, एजाजुद्दीन, मोहम्मद एजाज, मुरसलीन, भोलू, शकील चिकन को भी आरोपी बनाया था।

Updated on:
03 Oct 2025 09:35 pm
Published on:
03 Oct 2025 08:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर