
IMD latest weather forecast मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 12 और 13 जनवरी को बर्फ गिरने के साथ जमकर बारिश होगी। इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे के अनुसार कानपुर में आज का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। विजिबिलिटी यानी दृष्यता 20 मीटर की रही। आज का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। जबकि अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से दशमलव 0.9 डिग्री कम है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अगले 5 दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 11 जनवरी से 13 जनवरी के बीच आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 12 और 13 जनवरी को तेज हवा के साथ बर्फ गिरने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। कानपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। लेकिन दिन में तेज धूप निकली आगामी। 11 जनवरी को भी आसमान साफ रहेगा। दिन में धूप निकलने की संभावना है। कानपुर मंडल के जिले फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर और औरैया में 24 घंटे बाद मौसम में परिवर्तन आएगा। बारिश होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी 20 मीटर रिकॉर्ड की गई। दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को काफी राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है। रात में आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है।