
आज का मौसम (7 जनवरी 2025): मौसम विभाग ने उत्तर भारत में ठंड के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस सप्ताह के अंत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज बारिश होने की संभावना है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। राजस्थान के उत्तरी क्षेत्र से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए आगे बढ़ेगा। इस दौरान ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बारिश के इस दौर में कृषि क्षेत्र को लाभ पहुंचेगा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। ओलावृष्टि भी होगी। कानपुर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
बीती रात फर्रुखाबाद में कड़ाके की ठंड पड़ी। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं भी मौसम को प्रभावित कर रही थी। शीतलहर चलने से जन जीवन प्रभावित था। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ठंड अभी और बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा की हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। मंगलवार का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। रात के समय भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
संबंधित विषय:
Updated on:
07 Jan 2025 07:37 am
Published on:
06 Jan 2025 09:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
