कानपुर

दामाद को सास से हुआ प्यार, दुनिया की फिक्र छोड़ रचाई शादी, बोलें- हमें आशीर्वाद दें

Kanpur Saas Damad Love Story: कानपुर में एक दामाद अपनी ही सास को दिल दे बैठा। दोनों घर से भाग गए और शादी कर ली। जानिए पूरा मामला...

2 min read
Jun 07, 2026
पहचान और गोपनीयता की सुरक्षा के लिए इस तस्वीर में चेहरों को धुंधला कर दिया गया है।

Saas Damad Love Story: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। दावा किया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी सास के साथ कोर्ट मैरिज कर ली और इसके बाद दोनों ने एक वीडियो जारी कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी किया।

सास से चल रहा था अफेयर

पूरा मामला कानपुर के अकबरपुर इलाके का है। बताया जा रहा है कि दामाद और उसकी सास के बीच पिछले काफी समय से गुपचुप तरीके से अफेयर चल रहा था। दोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करने लगे थे। आखिरकार उन्होंने तय किया कि वे दुनिया की फिक्र छोड़ कर एक साथ रहेंगे और घर छोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बोले- 'हमें आशीर्वाद दें'

अब दावा किया जा रहा है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी दी है। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि यह फैसला उन्होंने पूरी तरह अपनी इच्छा से लिया है और उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे उनके इस नए रिश्ते को सम्मान दें, इसे समझने की कोशिश करें और उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करें। जोड़े ने यह भी कहा कि वे भविष्य में एक-दूसरे का साथ निभाते हुए अपनी पूरी जिंदगी साथ बिताना चाहते हैं।

अलीगढ़ में भी हो चुका है ऐसा ही 'हाईवोल्टेज ड्रामा'

यूपी में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले अलीगढ़ जिले में भी ऐसा ही एक वाक्या देखने को मिला था। वहां तो कहानी और भी ज्यादा फिल्मी थी। बेटी की शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। लेकिन ऐन वक्त पर होने वाली दुल्हन की मां (सास) अपने होने वाले दामाद के साथ रफूचक्कर हो गई। कई दिनों तक लापता रहने के बाद जब दोनों सीधे थाने पहुंचे,तो पुलिस भी हैरान रह गई। हालांकि, अलीगढ़ के उस मामले का अंत सुखद नहीं रहा। करीब एक साल तक साथ रहने के बाद सास और दामाद के बीच झगड़े शुरू हो गए और मामला फिर से पुलिस स्टेशन की चौखट तक पहुंच गया था।

Updated on:
07 Jun 2026 05:06 pm
Published on:
07 Jun 2026 04:16 pm