कानपुर

धर्म परिवर्तन के दबाव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। क्या कहते हैं पुलिस कमिश्नर?

Youth commits suicide in Kanpur. कानपुर में एक युवक ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घटना की जांच के लिए दो टीम टीमें लगाई गई हैं।

3 min read
Jan 30, 2026
फोटो सोर्स- 'X' कानपुर पुलिस

Youth commits suicide in Kanpur कानपुर में धर्म परिवर्तन किए जाने की जानकारी का वीडियो बनाकर एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी घर वालों को उस समय हुई जब मां बेटे को जगाने के लिए उसके कमरे में गई। खिड़की से देखा, तो उनका बेटा फांसी के फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कठिन स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान उसके मोबाइल में एक वीडियो मिला। जिसमें वह धर्म परिवर्तन के दबाव की बात कह रहा है। इधर, मृतक की बहन ने भी इसी प्रकार का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। मामला पनकी थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

मोबाइल पर इस फाइल को खोला, बैंक खाते से निकल गए 4 लाख 90 हजार रुपए, साइबर पोर्टल पर शिकायत

शव फांसी के फंदे से लटका मिला

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर निवासी दीपक सिंह गौर ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। निरीक्षण के दौरान दीपक गौर के मोबाइल से एक वीडियो मिला। जो काफी धीमी और दबी आवाज में बनाया गया है। जिसमें बता रहा है कि "मैं दीपक सिंह गौर हूं। मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है, लेकिन मैं धर्म के रास्ते पर ही चलूंगा।" अपने वीडियो में वह गांजा बिक्री की रोक और नारी सम्मान की बात कर रहा है। अंत में उसने बताया कि "मैंने गलतियां की हैं। मैं खुद ही फांसी लगाने जा रहा हूं। धर्म परिवर्तन पूरे भारत में हो रहा है।"

क्या कहती है मृतक की बहन?


इस संबंध में मृतक की बहन निशा सिंह ने बताया कि उसका भाई कई दिनों से परेशान चल रहा था। 26 जनवरी को दीपक बहन से मिलने के लिए लखनऊ गया था। उन्नाव से चारबाग के बीच उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। काफी देर बाद फोन रिसीव हुआ। उसने बताया कि वह चारबाग में है और अब निकल रहा है। उसने यह भी बताया कि उसका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया…

इस संबंध में पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि दीपक उर्फ रोहित बीते 26 जनवरी को लखनऊ गया था। परिजनों का आरोप है कि ट्रेन और चारबाग रेलवे स्टेशन पर चार लड़कों ने दीपक पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। लखनऊ में मृतक की बहन पॉलिटेक्निक में पढ़ रही है। जिससे मिलने के लिए वह गया था। बीते शाम को वह लखनऊ से वापस आया और अपने घर में फांसी लगा ली।

परिजन पोस्टमार्टम भी नहीं करना चाहते थे

पुलिस कमिश्ननर ने बताया कि इस संबंध में उसने एक खुद का वीडियो बनाया है। पुलिस को सूचना दिए बगैर घर वाले अस्पताल ले गए। डॉक्टर के मृत घोषित करने के बाद वापस घर ले आए। परिजन पोस्टमार्टम भी नहीं कराना चाहते थे। लेकिन एक न्यूज़ पेपर में मृतक को मानसिक विक्षिप्त बताया गया। जिससे परिवार वालों को काफी कष्ट हुआ और उन्होंने विरोध में जाम लगा दिया।‌ मुआवजे की भी मांग कर रहे थे। मृतक परचून की दुकान चलाता था। इसके पहले ऑटो रिक्शा भी चलाता था।

धर्म परिवर्तन, गांजा बिक्री और नारी सम्मान की बात कर रहा

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मृतक ने अपने वीडियो में बताया है कि गांजा पूरे देश में बिक रहा है जो सभी को बर्बाद कर रहा है। गांजा के कारण धर्म परिवर्तन भी हो रहा है। महिलाओं की इज्जत करने के साथ नशे से दूर रहने की भी सलाह देता है। मामला संवेदनशील होने के कारण मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो टीम टीमें लगाई गई हैं। चारबाग रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर