कानपुर

सिख वेलफेयर सोसाइटी की मांग: सिखों के धार्मिक स्थल पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त कराया जाए

कानपुर में सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से शोक सभा का आयोजन किया गया। पुंछ के गुरुद्वारा साहिब पर पाकिस्तानी हमले पर आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करतारपुर साहब और ननकाना साहब को लेकर बड़ी मांग की है।

2 min read
May 08, 2025

पाकिस्तान की सेना ने पुंछ के गुरुद्वारा साहिब पर हमला किया।‌ जिसमें गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी, रागी सहित कई अन्य की मौत हो गई। पाकिस्तानी हमले में मारे गए लोगों को लेकर सिख समाज ने नाराजगी व्यक्त की। एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई। इस मौके पर सिख वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष गुरविंदर सिंह छाबड़ा विक्की ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद सीमा पर तनाव की स्थिति है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि पाकिस्तान जिस तरीके से जवाब चाहता है। उसे उस तरीके से जवाब दिया जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। "जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल" के जयकारे लगे।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से शोक सभा का आयोजन किया गया। जम्मू कश्मीर के पुंछ में गुरुद्वारा साहिब पर पाकिस्तानी हमले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। मृत आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई। सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गोविंद सिंह छाबड़ा विक्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि सिखों के धार्मिक स्थल करतारपुर साहब और ननकाना साहब को पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त कराया जाए। सिख समाज भारतीय सीमा पर जाकर भारतीय सेवा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने को तैयार है।

जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल

शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री डॉक्टर मनप्रीत सिंह भट्टी ने कहा कि सिख समाज सेवा, समर्पण और त्याग की मूर्ति है। हम भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। इस मौके पर जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल का के जयकारे लगे। शोक सभा में सिख वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह नामी, हरविंदर सिंह, रणजीत सिंह बिल्लू, हरजीत सिंह भाटिया, संदीप छाबड़ा सहित सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस मौके पर मृत आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई।

Published on:
08 May 2025 07:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर