कानपुर

IIT कैंपस में सुसाइड: कमरे में झूलती मिली जूनियर टेक्नीशियन की लाश; कमरा नंबर 102….

Suicide in IIT Campus: IIT कैंपस में महिला ने सुसाइड कर लिया। कमरे में जूनियर टेक्नीशियन की लाश झूलती मिली। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Feb 14, 2026
IIT कैंपस में सुसाइड। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Suicide in IIT Campus: कल्याणपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के परिसर में शनिवार उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जूनियर टेक्नीशियन पद पर तैनात 26 साल की अंजू कुमारी का शव उनके कमरे में फंदे से लटकता मिला। अंजू मूल रूप से झारखंड के जादूगोड़ा की रहने वाली थीं और IIT कैंपस के टाइप-एल क्वार्टर में कमरा नंबर 102 में रहती थीं।

ये भी पढ़ें

‘हम लोग समझ सकते हैं कि कौन लोग हैं, जिनमें 4 से ज्यादा बच्चे हैं’, आयुष्मान योजना में बदलाव को लेकर क्या बोले राजा भैया?

UP News In Hindi: कानपुर IIT कैंपस में सुसाइड

मिली जानकारी के अनुसार, अंजू देर रात कार्यालय से लौटकर अपने कमरे में गई थीं। इसके बाद उन्होंने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। सुबह जब उनकी एक महिला मित्र उन्हें कार्यालय जाने के लिए बुलाने पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो इसकी सूचना IIT प्रशासन को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को खबर दी। 112 नंबर पर कॉल कर सहायता मांगी गई, जिसके बाद कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए, युवती का शव फंदे से लटक रहा था।

Crime News in Hindi: युवती का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल DCP वेस्ट कपिल देव सिंह भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कमरे की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए और युवती का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। वहीं, आत्महत्या का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मोबाइल डेटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी कल्याणपुर ने बताया कि जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पारिवारिक समस्या की बात सामने आई है। हालांकि, परिजनों के आने के बाद ही आत्महत्या की वजह का पता चल सकेगा।

Kanpur Crime: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि अंजू कुमारी, जो पिछले 3 सालों से IT विभाग में लैब जूनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थीं, उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एवं फील्ड यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया। घटनास्थल से एक डायरी भी बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया जांच में पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें

निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री बनाएंगे राजनीतिक दल; पार्टी के नाम से लेकर इन बातों का किया जिक्र

Also Read
View All

अगली खबर