कानपुर

हवा के निम्न दबाव का क्षेत्र से मानसून ने लिया खतरनाक रूप दो दिन की शांति के बाद

UP weather Low air pressure, monsoon takes dangerous form मौसम विभाग ने हवा के नए निम्न दबाव के क्षेत्र को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 12, 13 और 14 अगस्त को इन जिलों में मानसून खतरनाक रूप ले सकता है। मध्य भारत में भी इसका कहर दिखाई पड़ेगा।

2 min read
Aug 10, 2025
फोटो सोर्स- 'X' सोशल मीडिया)

UP weather Low air pressure, monsoon takes dangerous form मौसम विभाग ने 12 और 13 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया और आसपास के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। हवा का नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसका असर कानपुर मंडल के जिलों में दिखाई पड़ेगा। इसके साथ ही कई राज्यों में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

August month Public Holidays: 9, 10, 14, 15, 16, 17 अगस्त को रहेगा अवकाश, जानें वजह

12 और 13 अगस्त के लिए अलर्ट जारी

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने आज 10 और 11 अगस्त को मौसम को लेकर जानकारी दी है। जिसके अनुसार आज रविवार और सोमवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान धूप भी निकलेगी। तापमान में वृद्धि होगी। छुटपुट बारिश भी होने की संभावना है। लेकिन 12 अगस्त से मौसम एक बार फिर बदलेगा। जब पूरे कानपुर मंडल के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

12, 13 और 14 अगस्त के लिए अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 12, 13 और 14 अगस्त को करीब 30 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड होने की संभावना है। बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां आज भी हो सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आजमगढ़, सुल्तानपुर, रायबरेली, कौशांबी, कुशीनगर में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। आज और कल भारी बारिश की संभावना नहीं है। हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। देर रात बारिश होने की संभावना है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 41 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 11 अगस्त का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 74 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने के साथ आंधी चल सकती है। रात को भी बारिश की संभावना है। 6 मिमी बारिश हो सकती है। 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। मंगलवार 12 अगस्त का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात में भी 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। बुधवार 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच लगातार बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

IMD का दिन का तीसरा अलर्ट: शाम 6 बजे के लिए जारी की गई चेतावनी, 21 जिलों मौसम का तांडव

Updated on:
10 Aug 2025 06:28 pm
Published on:
10 Aug 2025 06:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर