UP weather, Temperature 20 to 37 degrees till March 14, hot weather during Holi आईएमडी में मौसम को लेकर अपडेट किया है जिसके अनुसार कानपुर में 14 मार्च तक तापमान में काफी वृद्धि होगी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है होली के अवसर पर गर्मी पड़ने की संभावना है।
UP weather: Temperature 20 to 37 degrees till March 14, hot weather during Holi मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम खराब होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी हल्का-फुल्का सिस्टम नजर आ रहा है। जैसे ही कोई बड़ा परिवर्तन होगा। अपडेट किया जाएगा। लेकिन कानपुर मंडल में मौसम गर्म रहने की संभावना है। 9 मार्च को आने वाला पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के मौसम को प्रभावित करेगा। जिसका असर मैदानी भागों में भी दिखाई पड़ेगा। दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। कानपुर देहात में 14 मार्च तक मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। जब अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर देहात में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व से होने वाले हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी तेज हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च सोमवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि मंगलवार 11 मार्च का तापमान 19 से 35 डिग्री, बुधवार 12 मार्च का मौसम तापमान 20 से 36 डिग्री के बीच, गुरुवार 13 और 14 मार्च का तापमान 20 से 37 डिग्री के बीच, 15 मार्च शनिवार को तापमान 20 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।