कानपुर

पश्चिमी हिमालय और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अलर्ट, जानें असर

Weastron disturbance active पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आ रही है। ‌

2 min read
Dec 24, 2024

Western disturbance active पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ रहा है। लगातार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आया है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है।‌ जिससे तापमान में काफी कमी आई है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 27 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के साथ उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय होगा।‌ इस दौरान तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है। बारिश भी होगी।‌ मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान बूंदाबांदी भी हो सकती है। 25 दिसंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ‌दिन भर यही स्थिति बने रहने की संभावना है। ‌

मौसम विभाग के अनुसार आज रात में बारिश होने की संभावना है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। आज दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। जिससे गलन बढ़ गई। दिन में भी ठिठुरन रही। रात में भी ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर रही है। ‌

कैसा रहेगा 25 दिसंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने की संभावनाएं काफी कम है। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रात को आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर