कानपुर

मुझे मेरी बीवी से खतरा, बेटे को लेकर प्रेमी के साथ भागी पत्नी, पति ने पुलिस से लगे गुहार

Wife ran away with lover, Husband life in danger कानपुर में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी से अपनी जान का खतरा बताया है। जो बेटे को साथ लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।

2 min read
Aug 07, 2025
फोटो सोर्स- 'X' सोशल मीडिया

Wife ran away with lover, Husband life in danger कानपुर में पति-पत्नी के बीच पड़ोसी युवक आ गया। दोनों को पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। जिस पर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। मामला बिगड़ता देख प्रेमी ने कमरा खाली कर पड़ोस में रहने लगा और मौका देखकर मुलाकात हुआ करती थी। पति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी 4 अगस्त को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। 5 साल का बेटा भी अपने साथ ले गई। उसे अपनी जान को खतरा है। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। जांच की जा रही है। महिला और बच्चे की गुमशुदगी की दर्ज की गई है। घटना शिवराजपुर थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

August month Public Holidays: 9, 10, 14, 15, 16, 17 अगस्त को रहेगा अवकाश, जानें वजह

बेटे को लेकर प्रेमी के साथ फरार

उत्तर प्रदेश कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर कस्बा निवासी अजय सिंह की पत्नी संगीता देवी 4 अगस्त को अपने बेटे 5 साल के बेटे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। अजय सिंह ने बताया कि अपने साथ नगदी और जेवर भी ले गई है। घटना के समय वह गंगा नहाने गया था। वापस आया तो देखा की पत्नी गायब है। उनका बेटा भी गायब था। घर के अंदर सामान तीतर भीतर पड़ा हुआ था। पत्नी नगदी और जेवर भी बटोर ले गई।

2019 में हुई थी शादी

अजय सिंह ने बताया कि उसकी शादी 14 में 2019 को हुई थी। वह देवकी कटियार के मकान में किराए पर रहता हैं। देवकी का भाई दीपक भी यही रहता था। जिसे अपनी पत्नी के साथ एक दिन आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर दोनों में विवाद हुआ। दीपक मकान छोड़ पड़ोस में किराए पर रहने के लिए चला गया। लेकिन उनका संपर्क बना रहा।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

अजय सिंह ने बताया कि उसकी जमीन हाईवे किनारे थी। हाईवे में जाने के कारण उसे 15 लाख रुपए मुआवजा मिला था। जिससे उसने पत्नी के जेवर बनवाएं और घर में कुछ पैसा भी रखा था। पत्नी नगदी जेवर लेकर फरार हुई है। शिवराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। प्रेम-प्रसंग की घटना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

पुलिस ने किया खुलासा: बेटे ने करवा दी मां की हत्या, हुआ खौफनाक खुलासा, तीन गिरफ्तार

Also Read
View All

अगली खबर