करौली

Rajasthan Accident: मातम में बदली शादी की खुशियां, आज आनी थी बहन की बारात, घर से उठी चचेरे भाई की अर्थी

Rajasthan Road Accident: कमालपुरा गांव के पास सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक विक्रम मीणा की मौत हो गई। वह अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए सामान लेने हिंडौन सिटी जा रहा था, तभी उसकी बाइक ट्रैक्टर-थ्रेसर से टकरा गई।

less than 1 minute read
Mar 11, 2026
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। फोटो- पत्रिका

बालघाट। थाना क्षेत्र के कमालपुरा गांव में सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक विक्रम मीणा की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब विक्रम अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए सामान खरीदने हिंडौन सिटी जा रहा था। 11 मार्च को मानपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी पीलोड़ी गांव से बारात आनी थी। परिवार में हल्दी और भात सहित अन्य रस्में पूरी हो चुकी थीं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: राजस्थान में दर्दनाक हादसा, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई, पिता-पुत्र की मौत, परिवार में कोहराम

ट्रैक्टर से हुई भिड़ंत

विक्रम बाइक से सब्जी और अन्य आवश्यक सामान लेने के लिए हिंडौन सिटी जा रहा था। नांगलशेरपुर के पास हनुमान कुटी के नजदीक आगे चल रहे एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही विक्रम की बाइक ट्रैक्टर-थ्रेसर से टकरा गई।

यह वीडियो भी देखें

गंभीर चोट लगी

टक्कर के बाद विक्रम सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि विक्रम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर बालघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बालघाट अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता गिरधारी लाल ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ब्रेक लगाकर दुर्घटना करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विक्रम रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी था।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: अस्पताल की खिड़की तोड़कर भागा हत्या का आरोपी, पुलिस महकमे में हड़कंप, हेड कॉन्स्टेबल समेत 5 सस्पेंड
Also Read
View All