कासगंज

सोरों जल्द होगा पर्यटन स्थल घोषित: सुरेश पासी

उत्तर प्रदेश सरकार के एक साल बेमिसाल कार्यक्रम में मंत्री सुरेश पासी ने बड़ी घोषणा की है।
2 min read
Mar 24, 2018
BJP

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार का एक साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को शहर के सूरजप्रसाद डांगा इंटर काॅलेज में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रदेश सरकार के मंत्री और कासगंज जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश पासी ने योगी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं। सुरेश पासी ने कहा कि योगी सरकार द्वारा 100 दिन में जनता की भलाई के लिए कई कार्य किए गए हैं।


शनिवार को एक साल बेमिसाल कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आए प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी और सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्णेन्द्र सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गान के साथ शुरू किया।


सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य

मंत्री सुरेश पासी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार सबसे अच्छा काम कर रही है। किसानों की कर्जमाफी से लेकर बिजली व्यवस्था में अप्रत्याशित सुधार हुआ है। सड़कों के गड्ढे भरे गए हैं। कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। अपराधियों का खात्मा करने का काम योगी सरकार कर रही है। सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर देश व प्रदेश में काम रही है।

प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने सोरों को पर्यटन केन्द्र घोषित किए जाने के सवाल पर कहा कि सोरों को जल्द ही पयर्टन केन्द्र घोषित कर दिया जायेगा। यह मेरा और मेरी सरकार का दावा है। यहां प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश भर के लोग दर्शन करने के लिए आते हैं इसलिए यहां पर बेहतर मूलभूत सुविधाएं की जाएंगी।

Published on:
24 Mar 2018 09:31 pm