6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी ही सरकार में नाखुश बीजेपी पार्षद, नगर निगम की बैठक का बहिष्कार

बीजेपी पार्षदों ने नगर आयुक्त के खिलाफ मनमानी का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 24 Mar 2018, 7:06 PM IST

नगर निगम की बैठक

मथुरा। भले ही मथुरा वृंदावन नगर निगम में बीजेपी की सरकार हो, लेकिन यहां विकास कार्यों पर चर्चा की बजाय बीजेपी पार्षदों ही बैठकों में हंगामा कर रहे हैं। शनिवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम की बैठक मेयर मुकेश आर्य बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें बीजेपी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। नगर आयुक्त के खिलाफ मनमानी का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।


बीजेपी पार्षदों ने किया हंगामा
मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय पर मेयर मुकेश आर्य बंधु की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें बीजेपी पार्षद नगर आयुक्त उज्जवल कुमार के खिलाफ लामबंद हो गए। पार्षदों ने नगर आयुक्त पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक छोड़कर सभी 12 पार्षद मीटिंग स्थल से बाहर आ गए। बीजेपी पार्षदों का कहना है कि नगर आयुक्त अपने मनमाने ढंग से नगरीय क्षेत्र में टैक्स बढ़ा रहे हैं। जिसकी जानकारी कैबिनेट को नहीं दी जा रही है। विकास कार्यों को लेकर भी नगर आयुक्त की मनमानी सामने आ रही है। पार्षदों को विकास कार्य कराने में दिक्कत हो रही है। अभी तक नाली खरंजा तक वे सही नहीं करा पाए, जबकि जनता उनसे विकास कार्यों की बात कर रही है।


नगर आयुक्त को हटाने की मांग
नगर निगम पार्षद हेमंत अग्रवाल ने बताया कि नगर आयुक्त ने पिछली कैबिनेट बैठक के कार्यों का अभी तक इम्प्लीमेंट नहीं किया है। शासन ने लाइट भेजी हैं। उन लाइटों को अपने घर में रखकर बैठे। जनता ने हमें चुनकर भेजा है। जनता पार्षदों से विकास कार्यों की उम्मीद कर रही है। वहीं नगर आयुक्त ने हाउस टैक्स को बिना बताए बढ़ा दिया है। हेमंत अग्रवाल ने मांग की है कि नगर आयुक्त उज्जवल कुमार को यहां से हटाया जाए। योगी सरकार में ऐसे अधिकारियों को अपनी मनमानी नहीं करने देंगे।