5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में मूक बधिर दलित लड़की से गैंगरेप, चार दिन बाद हुआ FIR

यूपी के महाराजगंज में मूक बधिर दलित किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, खेत पर गयी थी किशोरी।

2 min read
Google source verification
Gang Rape

गैंगरेप

महराजगंज. बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक मूक बधिर दलित किशोरी के साथ एक समुदाय के युवक एवं एक किशोर द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।शनिवार को इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें

सांप मौत बनकर सपेरे की गरदन कसता रहा, लोग तालियां बजा रहे थे, पता चला तो पैरों तले से जमीन खिसक गयी

थाना क्षेत्र बृजमनगंज के एक गांव की रहने वाली एक मूक बधिर लगभग 17 वर्षीय किशोरी बीते 19 मार्च की शाम करीब 4 बजे खेत गई थी। जहां पर गांव का ही रहने वाला एक किशोर थाना क्षेत्र कोल्हुई निवासी अपने साथी युवक के साथ लड़की को अकेला पाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए। घर पहुंचकर किशोरी ने घटना की जानकारी माँ को दी। किशोरी के पिता बाहर रहते हैं।

इसे भी पढ़ें

बाहुबली मुख्तार अंसारी का चैलेंज!, कोई मेरा बाल भी बांका नहीं कर पाया, क्योंकि मेरे साथ...


फोन पर घटना की सूचना पाते ही वह घर पहुंचे और शनिवार को लड़की को साथ लेकर थाने पर जाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को नामजद तहरीर दिए। मामले की जानकारी होते ही पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने बताया की पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपित मुबारक निवासी महुआरी थाना कोल्हुई एवं सेराज निवासी गोपालपुर थाना बृजमनगंज को हिरासत में लिया गया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में लगी हुई है।पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोरी को महिला पुलिस के संरक्षण में जिला अस्पताल महराजगंज मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
by Yashoda Srivastava