मऊ. खेल-तमाशा दिखाने वाले मदारी की जिंदगी भी किसी खेल तमाशे से कम नहीं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि वो मौत के मुंह में जा रहे होते हैं और लोग समझते हैं कि ये तमाशा है। ऐसा ही कुछ हुआ यूपी के मऊ जिले में, जहां एक सपेरा धीरे-धीरे मौत के मुंह जा रहा था और लोग यह तमाशा देखकर तालियां बजा रहे थे। वह जितना ही मौत के नजदीक जा रहा था, तमाशबीनों को उतना ही मजा आ रहा था। बेचैन होकर गिर पड़ा तब भी लोगों ने सोचा ये भी खेल का हिस्सा है। काफी देर बाद जाकर ये एहसास हुआ कि ये तो मर गया। इसके बाद लोगों ने उसके चेहरे पर पानी छिड़का और किसी तरह यह पता चला कि अभी जान बाकी है। अस्पताल ले जाया गया, जहां से बड़े अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया।