अखबार में छपी एक लेख के मुताबिक, परमाणु हथियारों से हमले की आशंका जाहिर की जा रही है। तो इसके मुताबिक भारत लड़ाई के हालात में पाकिस्तान के पास मौजूद परमाणु हथियारों के जखीरे पर पहले हमला भी कर सकता है। या फिर ऐसी योजना बनाई जा सकती है। साथ ही कहा गया है कि भारत की नीति में आया बदलाव ना केवल उसके परमाणु हथायारों को लेकर उसकी नई सोच को जाहिर करता है, बल्कि अब पुरानी नीतियों को छोड़ भारत अपनी रक्षा के लिए पहले हमला भी कर सकता है।