कासगंज

आजादी के दिन ‘कैद’ किए जाएंगे 150 लोग

-26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के बाद हुई थी हिंसा -15 अगस्त को लेकर पुलिस खासी सतर्कता बरत रही
2 min read
Aug 12, 2018
तिरंगा यात्रा
tiranga yatra

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज की पुलिस इस बार खासी सतर्क है। पुलिस ने जिले के करीब 150 लोगों को आजादी के दिन यानी 15 अगस्त को कैद करने का फैसला किया है। ये लोग या तो अपने घरों में रहेंगे या थाने में। इधर-उधर घूमे तो पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज देगी।


यह भी पढ़ें

क्या है मामला

कासगंज में 26 जनवरी, 2018 को तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। मुस्लिम बहुल मोहल्ले में तिरंगा यात्रा जाने पर बवाल हो गया था। मारपीट के बाद दूसरे स्थान पर फायरिंग हुई। इसमें चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी। इसके बाद कासगंज में कर्फ्यू लगा दिया गया था। कासगंज हिंसा पूरे देश में चर्चा का विषय बनी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की खासी किरकिरी हुई थी।

यह भी पढ़ें

क्या कर रही पुलिस

कासगंज पुलिस 26 जनवरी की घटना से सबक लेते हुए पूरी तैयारी कर रही है। 15 अगस्त, 2018 को एक बार फिर तिरंगा यात्रा की तैयारी चल रही है। पुलिस सतर्क है। संदिग्ध लोगों को पुलिस रेड कार्ड जारी कर रही है। इन्हें पाबंद किया जा रहा है। अब तक 120 लोगों को रेड कार्ड जारी किया जा चुका है। 150 लोगों को रेडकार्ड जारी किया जाना है। जिन्हें रेड कार्ड जारी किया गया है, उन्हें 15 अगस्त को घर से बाहर नहीं निकलना है। घर में ही कैद रहना है। पुलिस भी उनकी निगरानी करेगी।

यह भी पढ़ें

क्या कहना है कि पुलिस अधीक्षक का

कासगंज के पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा का कहना है कि पुलिस हर हाल में शांति व्यवस्था बनाएगी। कोई अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास किया तो पुलिस सख्ती करेगी। इसी उद्देश्य से रेड कार्ड जारी किए गए हैं। पुलिस ने सुरक्षा का पूर्वाभ्यास भी किया है। लोगों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। स्वतंत्रता दिवस मनाने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन अराजकता फैलाई तो पुलिस अपना काम करेगी।

यह भी पढ़ें

Published on:
12 Aug 2018 09:07 am