24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कासगंज में दिन दहाड़े कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या

बाइक पर सवार पेशवर अज्ञात शूटरों ने दिया वारदात को अंजाम। बौबी जैन की हत्या के बाद पुलिस जुटी फरार शूटरों की तलाश।
2 min read
Google source verification
kasganj Voilence

कासगंज में दिन दहाड़े कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या

कासगंज। जिले में दिन दहाड़े एक कपड़ा व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शहर में हड़कंप मच गया। हत्या को अंजाम देने वाले अज्ञात बाइक सवार पेशवर दो शूटर बताये जा रहे हैं। फिलहाल हत्या की सूचना पर सीओ समेत भारी मात्रा में पुलिस बल अस्तपाल में पहुंच गया और हत्यारों की तलाश में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें- आरएसएस, भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद, संघ परिवार के कार्यकर्ताओं को यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए

व्यापारियों में आक्रोश

आपको बतादें कि शूटरों की गोलीकांड का शिकार हुआ कपड़ा व्यापारी प्रतीक जैन का 36 वर्षीय बेटा बौबी जैन था, जोकि कासगंज में कपड़े का व्यापारी था। बौबी जैन को उस वक्त गोली मार दी गई, जब शाम के पांच के वक्त बाइक पर सवार होकर अपने साथी के साथ सहावर गेट इलाके में जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक हरिकमल पैलेस रेलवे रोड के समीप पहुंची, तभी पीछे से आए बाइक पर सवार दो युवकों ने पिस्टल से बौबी के सीने में गोली मार दी। हालांकि गोली लगने के बाद बौबी जैन को आनन फानन में अशोक नगर स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बौबी जैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस सनसनी खेज हत्याकांड की खबर सुनते ही सैकडों की संख्या में व्यापारी बंधुओं के साथ भारी मात्रा में सदर सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जहां पुलिस ने बौबी जैन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव बाहन रखकर विजवा दिया। फिलहाल पुलिस हत्यारे शूटरों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- VIDEO ये बकरा है खास! ईद से पहले लगे 40 लाख रुपए, मालिक ने रखी एक करोड़ रुपए कीमत
यह भी पढ़ें- देवरिया शेल्टर होम खुलासे के बाद सपा छात्रसभा ने फूंका सीएम योगी का पुतला, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- रेप के प्रयास में हुई 7 साल की बच्ची की हत्या