8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला और तीन बेटियों की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमांइड की तलाश जारी

मास्टरमांइड आरोपी अभी भी पुलिस की जद से फरार है जिसको पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों को सक्रीय कर दिया गया है।

3 min read
Google source verification
etawah

महिला और तीन बेटियों की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमांइड की तलाश जारी

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सिविल लाइन इलाके में राहतपुरा कांशीराम कालौनी में महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की हत्या का 24 घंटे के भीतर पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफतार करने का दावा किया है। जब कि मास्टरमांइड आरोपी अभी भी पुलिस की जद से फरार है जिसको पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों को सक्रीय कर दिया गया है। इस सनसनी खेज हत्याकांड की वजह महिला नेहा के साथ अवैध संबध कायम रखने को लेकर हुई मारपीट से खिन्न होकर पूरी सुनियोजित साजिश रची गई थी। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की सुबह महिला नेहा और उसकी 3 मासूम बेटियों की हत्या की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने विभिन्न स्तर से अपनी पड़ताल करके पूरे मामले का खुलासा किया है।

मृतका को कहीं से खरीदकर लाया था पति
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतका का पति छोटेलाल पुत्र स्व0 शैलेन्द्र कुमार निवासी डूगरा भरथना हाल पता ब्लॉक नंबर 21 मकान नंबर 334 राहतपुरा काशीराम कालोनी सिविल लाइन पर कमाई का कोई साधन नहीं तथा वह अपने परिवार की अजीविका चलाने के लिये ट्रेन आदि में जेब काटता था। पुलिस पड़ताल में इस बात की तस्दीक हुई है कि छोटे की शादी नहीं हुई थी वह मृतका को कहीं से खरीदकर लाया था। उन्होंने बताया कि मृतका नेहा के पति के गांव के ही एक व्यक्ति राजकुमार उर्फ अन्ना मृतका पर अपना एकाधिकार समझता था जिस कारण नेहा को किसी अन्य व्यक्ति के साथ उसके बात करने का विरोध करता था। घटना से 15-20 दिन पहले नेहा से इसका विरोध किया था जिसमें दोनो में लड़ाई हुई थी। लड़ाई में नेहा के पड़ोसियों द्वारा अन्ना को मरणासन्न कर दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी अन्ना ने 6 माह पूर्व अभियुक्त सोनू को उसके बेटे के इलाज के लिये ढाई लाख रूपये दिये थे। इन रूपयों से अभियुक्त सोनू द्वारा अपने बेटे का इलाज आगरा के अस्पताल के कराया था। चूंकी अभियुक्त सोनू पर अभियुक्त अन्ना का अहसान था तथा वह पैसे वापस करने में असमर्थ था।


उन्होंने बताया कि षडयंत्रकारी अन्ना ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना से खिन्न होकर सुनियोजित तरीके से अभियुक्त सोनू से पैसे वापस न करने के बदले छोटेलाल की पत्नी की हत्या करने की बात कहीं गयी थी। जिस पर अभियुक्त सोनू द्वारा घटना को अंजाम देने के लिये अपने 1 अन्य साथी रवि के साथ कर लिया था । अभियुक्त रवि तथा सोनू साथ-साथ गांजा व चिलम पिया करते थे तथा रवि को पैसों का लालच देकर रवि को भी को अपना साथ देने के लिये तैयार कर लिया था।


उन्होने बताया कि घटना रात मे करने के इरादे से दोनो ने दोपहर में ही अपने-अपने मोबाइल बन्द कर दिये गये थे तथा षडयंत्रकारी अन्ना मोबाइल नहीं रखता है । अन्ना को पता था कि मृतका का पति छोटे तथा आरोपी रवि का पिता कन्हैया आज रात को जेब काटने के लिये टूण्डला गये है तथा मृतका के पति को उस शक न हो इसलिये वह भी टूण्डल स्टेशन पर जा पहुंचा लेकिन वारदात के बाद उसके साथ ही सुबह उनके साथ ही फरक्का एक्सप्रेस से वापस इटावा आया था।


उन्होने बताया कि घटना की रात्रि को करीब 12 बजे सोनू व अभियुक्त रवि ने एक साथ शराब पीकर नेहा के घर में प्रवेश किया था। उनके रात्रि के घर में घुसने के कारण आरोपियो तथा नेहा के बीच वाद विवाद हुआ था। आरोपी सोनू ने नेहा के पैर पकडे थे तथा आरोपी रवि ने मृतका का गला दबाया गया था। मृतका तथा अभियुक्तों के बीच हुए विवाद के शोर को सुनकर मृतका की 2 पुत्रियां जाग गयी था। चंूकी लडकियां दोनो आरोपियो को पहिचानती थी इसलिये दोनो आरोपियो ने दोनो पुत्रियों का गला दबाकर तथा अन्य 1 को सोते हुए ही छत से नीेचे फेंक दिया था। इस दर्दनाक हत्या के पीछे अन्ना का मास्टरमाइण्ड था तथा उसने अपने साथ हुई मारपीट का एक सुनियोजित तरीके से नेहा से बदला लिया था। फरार षडयंत्रकारी अन्ना की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी है तथा अभियुक्त की गिरफ्ंतारी हेतु पुरस्कार घोषित किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि नेहा और उसकी तीन मासूम बेटियो की हत्या के मामले मे सोनू पुत्र जगन्नाथ नि0 ग्राम राहतपुरा थाना सिविल लाइन और रवि उर्फ पन्नू पुत्र श्री कृष्ण उर्फ कन्हैया निवासी ग्राम जौटई पोरसा जनपद मुरैना म0प्र0 हालपता- ब्लॉक नंबर 2 मकान नंबर 25 राहतपुरा काशीराम कालोनी सिविल लाइन को गिरफतार कर लिया है जब कि मास्टर मांइड राजकुमार उर्फ अन्ना पुत्र अज्ञात निवासी कुमहरा थाना भरथना की सरगर्मी से पुलिस को तलाश है। उन्होने बताया कि जिस तरह से कांशीराम कालौनी मे सनसनीखेज तरह से महिला और उसकी तीन मासूम बेटियो की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। उसके बाद इन कालौनियों में रहने वाले कानूनी और गैरकानूनी आंवटियो का पुलिस वैरीफिकेशन कराया जायेगा अगर कोई गैर कानूनी तरीके से इन कालोनियो में रहते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ बाहर निकाले जाने की भी कार्रवाई अमल मे लाये जाने मे कोई गुरेज नही किया जायेगा ।