कटनी

CRPF के जवान ने की खुदकुशी, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

MP News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले के ग्राम निटर्रा निवासी सीआरपीएफ जवान नीलेश गर्ग के आत्महत्या की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 2:51 PM IST
Nilesh Garg of Katni martyred in Naxalite encounter
नक्सली मुठभेड़ में कटनी के नीलेश गर्ग शहीद (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले के ग्राम निटर्रा निवासी सीआरपीएफ जवान नीलेश गर्ग के आत्महत्या की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। चौंकाने वाली ये घटना सोमवार देर रात छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई। नीलेश गर्ग के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची वहां सन्नाटा छा गया। घटना सेगांव और जिले में शोक की लहर है। 24 घंटे बाद बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मंगलवार की शाम तक कटनी पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से मिली जानकारी के अनुसार, घटना की आधिकारिक सूचना मंगलवार को परिजनों को दी गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम तक नीलेश का पार्थिव शरीर कटनी पहुंचेगा। बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिजनों को गर्व

आत्महत्या की खबर से गांव और जिले में शोक की लहर है। परिजनों का कहना है कि भले ही नीलेश अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्हें गर्व है। गांव के लोग भी सीआरपीएफ जवान नीलेश को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 2005 में नितेश गर्ग भर्ती हुए थे वर्तमान में अभी सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर थे। परिवार बस स्टैंड के समीप शिवाजी नगर गली नंबर 10 में निवास करता है, निलेश के मौत की खबर लगते ही परिजनों, रिश्तेदारों व जानकारों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Updated on:
9 Sep 2025, 2:51 PM IST
Published on: