कटनी

अरहर की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस के भी उड़े होश

Illigal Ganja Farming : अरहर की खेती के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती चल रही थी, जिसे पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर उजागर किया है।

less than 1 minute read
Aug 28, 2025
अरहर की फसल के बीच गांजे की खेती (Photo Source- Patrika Input)

Illigal Ganja Farming : मध्य प्रदेश के कटनी में 'नशे के विरुद्ध युद्ध' अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजे की जिले के अवैध खेती के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, अरहर की खेती के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही थी, जिसे पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए उजागर किया है।

बता दें कि, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खेती के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं डीएसपी हेडक्वार्टर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस को क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही गांजे की खेती का भांडाफोड़ करने में बड़ी सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान पर भड़के जगद्गुरु रामानंदाचार्य, लिव-इन रिलेशनशिप पर कह दी बड़ी बात

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

बताया जा रहा है कि, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, ग्राम गुडाकलां में रहने वाले 70 वर्षीय पूरन चौधरी, पिता स्व. विशेषर चौधरी ने अपने खेत में अरहर की फसल उगाई है। उसी के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती भी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और छापामारी करते हुए गांजे की खेती का भांडाफोड़ किया।

खेत से उखाड़े गए अवैध गांजे के पौधे

छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के खेत से 46 गांजे के पौधे और 912 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही पौधों को उखाड़कर जप्ती की गई। साथ ही, आरोपी पूरन चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

ये भी पढ़ें

अपहरण के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को बोलेरो ने ठोका, हेड कांस्टेबल की मौत, दो जवान गंभीर

Updated on:
28 Aug 2025 04:22 pm
Published on:
28 Aug 2025 04:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर