कवर्धा

Accident in Kawardha: कवर्धा सड़क हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह, CM साय ने जताया दुख, अब तक 18 मरे, 4 घायल

Accident in Kawardha: रास्ते में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में जाकर पलट गया। वाहन में तकरीबन 35 से 40 लोग सवार थे....

3 min read
May 20, 2024

Accident in Kawardha:छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार पिकअप पलटने से अब तक 18 बैगा आदिवासी ग्रामीणों की मौत हो गई। हादसे में 4 घायलों की सूचना है। ये सभी जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे। रास्ते में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में जाकर पलट गया। वाहन में तकरीबन 35 से 40 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

Accident in Kawardha: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने X पर लिखा, कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने (Kawardha Road Accident) से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Accident in Kawardha: यह पूरा मामला कवर्धा का कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास की है। बताया जा रहा कि सेमहारा गांव के लोग जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। लौटते समय पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में पलट गया। इस भीषण सड़क हादसे (Kawardha road tragedy) में मौके पर ही 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। ये सभी बैगा आदिवासी हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख

कवर्धा हादसे (Kawardha Road Tragedy) पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दुख जताया है। लिखा कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुई बस दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों को स्थानीय प्रशासन हरसंभव सहायता पहुँचा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

मीटिंग कैंसिल कर कवर्धा रवाना हुए गृहमंत्री विजय शर्मा

Accident in Kawardha: हादसे की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा कवर्धा रवाना हो गए। कवर्धा शर्मा का विधानसभा क्षेत्र भी है। शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने (Chhattisgarh Road Accident) से 15 लोगों के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है।

स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

इस भीषण सड़क हादसे में लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, घायलों के शव को पोस्टमार्टम (Kawardha Road Accident) के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

इससे पहले दुर्ग में हुआ था हादसा

Chhattisgarh Road Accident: बता दें कि इससे पहले दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में भी 9 अप्रैल को भीषण सड़क हादसा हुआ था। कुम्हारी थाना क्षेत्र केडिया कंपनी से कर्मचारियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में पलट गई थी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी (Road Accident) जबकि 17 लोग घायल हुए थे।

Updated on:
21 May 2024 07:22 am
Published on:
20 May 2024 04:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर