Chhattisgarh Road Accident: बताया जा रहा है कि घटना में चालक और उसके क्लीनर को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। घटना की जानकारी रात में ट्रेलर मालिक को दी गई। पुलिस ने स्थल का निरीक्षण कर वाहन को बाहर निकलवाया और चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले (Trailer fell into drain in Korba) की विवेचना कर रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस मार्ग में कई बार दुर्घटना हो चुकी है और लोग भी घायल हो चुके हैं। बावजूद शार्टकट के चक्कर में लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है।