Winter 2024: दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तापमान गिरेगा। दीपावली के बाद राज्य के सभी इलाकों में ठंडक का एहसास होने लगेगा।
Winter 2024: जिले में दशहरे के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तो तेज धूप रहता है,लेकिन शाम होते होते मौसम गरम से नरम होने लगा है। देर शाम बाद गुलाबी ठंड़ का अहसास होने लगा है। खाना खाने के बाद रात में टहलने के लिए निकलने वाले लोगों को हल्के ठंड़ का अहसास हो रहा है। जो एक तरह से कहें तो ठंड़ की दस्तक मानी जा सकती है।
दीपावली त्योहार तक ठंड़ का असर पूरी तरह पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। जैसे इस साल तेज गर्मी पड़ी है,झमाझम बारिश हुई है,तो ठंड़ भी कड़ाके के पड़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने के अंत तक प्रदेश में गुलाबी ठंड दस्तक देगी। इसके बाद लगातार तापमान में गिरावट होगी। आने वाले हफ्ते में भी दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तापमान गिरेगा। दीपावली के बाद राज्य के सभी इलाकों में ठंडक का एहसास होने लगेगा। हालांकि ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों के बाजार सजने लगे हैं। राजधानी रायपुर के ग्रामीण इलाकों में ठंड का एहसास होने लगा है।