कवर्धा

हादसों से सड़कें हो रहीं लाल… गार्डवॉल से टकराई तेज रफ्तार कार, दंपत्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 3 घायल

Huge Road Accident: कबीरधाम जिले से होकर मध्यप्रदेश के डिंडौरी जाने वाले पंडरिया बजाग मार्ग पर भोर सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां कार में सवार एक दम्पत्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
3 min read
Oct 04, 2025
Feature image

Huge Road Accident: कबीरधाम जिले से होकर मध्यप्रदेश के डिंडौरी जाने वाले पंडरिया बजाग मार्ग पर भोर सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां कार में सवार एक दम्पत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन लोगों को चोट आयी है, जिसमें से एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसके सिर में गहरी चोट लगी है। घायलों का उपचार कवर्धा के निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, पंडरिया थाना क्षेत्र के रहमानकांपा गांव के पास उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गया। कार क्रमांक सीजी 04 एमयू 6853 सड़क पर बने पुलिया के गार्डवॉल से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि इंजन सहित सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सामने ही बैठे पति लोकनाथ साहू(43) व उसकी पत्नी लक्ष्मी साहू(40) की मौके पर ही मौत हो गई।

Huge Road Accident: 3 घायल

साथ ही कार में बैठे अन्य लोग घायल है। इसमें दो मृतक के बच्चे पुत्र शुभम साहू(18), साहिल (13) और साला पप्पू साहू(29) शामिल है, जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इन तीन में से एक ही हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक लोकनाथ राजिम में इलेक्ट्रानिक दुकान का संचालन करता था।

कार सवार जो मध्य प्रदेश के मउ स्थित सिद्धआश्रम से छग के कवर्धा होते हुए बम्हनी जिला महासमुंद लौट रहे थे। आशंका जताई कि संभवत: कार की रफ्तार काफी अधिक थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हुआ या फिर वाहन चालक को झपकी आई, जिससे यह दुर्घटना हुई।

राजिम में भी शोक

वहीं राजिम विधायक रोहित साहू ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पोस्ट में कहा कि लोकनाथ साहू वर्षों से उनके घनिष्ठ सहयोगी व कठिन समय के साथी रहे हैं। दोनों का निधन उनके निजी जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वहीं राजिम के व्यापारियों ने भी गहरा शोक व्याप्त है।

Huge Road Accident: कार के परखच्चे उड़े

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इस कार की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना चालक को झपकी आने से भी हो सकता है या किसी वाहन ने उनकी कार को ठोकर मारी होगी। फि लहाल ये जांच का हिस्सा है कि घटना कैसे हुई होगी। या फिर जो घायल हैं वह सामान्य हालत में आने पर ही कुछ बता सकते हैं। तब तक केवल कयास ही लगाए जाएंगे।

राहगिरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं तीनों घायलों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें कवर्धा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

शायद वाहन चालक को झपकी आ गई

जहां सड़क दुर्घटना हुई उस क्षेत्र में बीते दो-तीन दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही थी। घटना की रात भी जोरदार बारिश हुई थी। इसके चलते सड़क पर फि सलन हो गई। भोर सुबह धुंध भी रहा है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन को कंट्रोल कर पाना मुश्किल होता है। खासकर छोटी कार में। सभवत: कार तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा होगा। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होते ही पुल के सुरक्षा घेरे से टकरा गई। या फिर वाहन चालक को झपकी आ गई, जिसके कारण इतना भयावह हादसा हो गया।

कहीं न कहीं लापरवाही तो होती है…

कबीरधाम जिले में हर माह औसतन 10 से 12 लोगाें की मौत सड़क हादसे में हो रही है। सड़क दुर्घटना में सबसे अधिक लापरवाही के चलते ही लोग मौत मुंह में समा जाते हैं। सड़क दुर्घटनाओं के कई कारण होते हैं। नशे में वाहन चलाना, रफ्तार से वाहन चलाना, बिना सोए थके होने के बाद भी वाहन चलाना, जल्दबाजी का चक्कर, सड़क पर फिसलन, धुंध, जर्जर व गड्ढेयुक्त सड़क, अंधा मोड़ प्रमुख रुप से सड़क हादसे कारण बनता है। वहीं सड़क हादसे में मौत का प्रमुख कारण सुरक्षा की अनदेखी मतलब हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाना होता है।

Updated on:
04 Oct 2025 11:00 am
Published on:
04 Oct 2025 11:00 am