कवर्धा

Monsoon Forecast : 17 या 18 जून को मानसून दे सकता है दस्तक, खेती-किसानी के काम में जुटे किसान

Monsoon Forecast : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून का केरल में ही आगमन सामान्य तिथि से चार दिन बाद संभावित है। (CG Weather Update)
2 min read
May 30, 2023
weather_alert_news_.jpg

कवर्धा। Monsoon Forecast : इस साल अच्छी बारिश की उम्मीद में अभी से खेती-किसानी की तैयारी करने लगा है। ताकि मानसूनी बारिश होते ही खरीफ फसल की बुआई कर सके, लेकिन इस वर्ष मानसून सामान्य रहने के साथ ही छत्तीसगढ़ में देर से दस्तक देगा। (CG Weather Update) पिछले कुछ वर्षों से 14 से 16 जून के आस-पास मानसून आता रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून का केरल में ही आगमन सामान्य तिथि से चार दिन बाद संभावित है। ऐसे में कबीरधाम जिले में मानसून की दस्तक 17 या 18 जून को हो सकती है।

Monsoon Forecast : जून में इस बार बारिश कम होने की संभावना है। जुलाई महीने में मानसून सक्रिय रहेगा। कबीरधाम जिला वृष्टिछाया क्षेत्र में आता है। इसके चलते जिले में मानसून सीजन में औसत बारिश का अनुमान रहता है। हालांकि, पिछले वर्ष मानसून काफी मेहरबान था, सीजन में अच्छी बारिश दर्ज की गई था। इसके चलते इस वर्ष भी किसानों ने अच्छी बारिश की आस लगाए हुए हैं। जिले के ज्यादातर किसान मानसून पर ही निर्भर हैं।

किसानों को अच्छी उम्मीद

CG weather update : इस वर्ष मानसून से किसानों को अच्छी उम्मीद है। मानसून अच्छा रहने से किसानों को फायदा होगा। खरीफ सीजन के लिए फसल लेने के लिए किसान अब तैयारी में जुट गए हैं। खेतों की सफाई से लेकर बारिश से पहले जोताई, बेड़ बांधने का काम फिरहाल किसान कर रहे हैं। ताकि मानसूनी बारिश होते ही बोनी कर सके।

मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी
वैसे नवतपा अपने तपिस के लिए जाना जाता है, लेकिन अब तक नवतपा में सूरज अपनी तेवर नहीं दिखाई है। क्योंकि मौसम में लगातार उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। नवतपा के चौथे दिन भी अधिकतम तापमान 42 डिसे दर्ज किया गया। दोपहर तक गर्म हवाओं के कारण सड़कें सुनसान नजर आती है, लेकिन शाम होते होते मौसम बदल जाता है। आसमान पर बादल के साथ आंधी-तूफान शुरू हो जाता है। ऐसे में कह सकते हैं कि अब तक नवतपा में लोगों भीषण गर्मी का अहसास नहीं हुआ है। इधर, मौसम विभाग ने एक जून तक यलो अलर्ट जारी किया है।

Published on:
30 May 2023 05:42 pm