कवर्धा

पहले महिला के साथ किया रेप, जब हो गई उसकी शादी तो पति को कॉल किया और बोला…

महिला के साथ किया दुष्कर्म जब शादी हो गई तो उसके बाद भी मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है
less than 1 minute read
Jul 13, 2018
crime news
पहले महिला के साथ किया रेप, जब हो गई उसकी शादी तो पति को कॉल किया और बोला...

कवर्धा . छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे मानसिक रूप से परेशान करने का मामला सामने आया है। लोहारा थाना अंतर्गत एक युवती से दबंगई कर तीन माह पूर्व दुष्कर्म किया।

जब युवती की शादी हो गई तो उसके बाद भी मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इसकी शिकायत लोहारा थाने में किया गया। महिला ने किसी अनहोनी के पूर्व ही पुलिस से करवाई की मांग की है।

शिकायत में महिला ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के दौरान उडिय़ाखुर्द के विनय वैष्णव द्वारा छेडक़ानी किया जाता था। अशोभनीय प्रस्ताव रखकर जबरन उठा ले जाने की धमकी दी जाती थी। करीब चार माह पूर्व जब शादी नहीं हुई थी तब युवती को उठा ले गया और मुंह में पट्टी बांधकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

मजबूर होकर अन्य स्थान पर जाकर युवती की जैसे-तैसे शादी कराई गई। बावजूद उक्त युवक अपनी घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला के बड़े भाई से मारपीट किया गया जिसकी रिपोर्ट कराई गई। शादी के बाद भी आरोपी युवती को मानसिक रूप से परेशान कर रहा है।

युवती के पति को फोन करके धमकी दी जाती है। जिससे उसका दाम्पत्य जीवन प्रभावित हो रहा है। महिला ने किसी अनहोनी के पूर्व कार्रवाई की मांग की है।

Published on:
13 Jul 2018 11:04 am