10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक के बाद लड़के से अकेले मिलना इस लड़की के लिए बनी मुसीबत, फिर चुकानी पड़ी ऐसी कीमत

सोशल मीडिया पर छात्रा का दोस्ती करना मुसीबत बन फिर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 8 Jul 2018, 1:14 PM IST

crime news

मेकाहारा में बॉडी आने के 1 दिन बाद शुरू किया पोस्टमार्टम, फिर बीच में छोड़ा और बोले -रात में नहीं करते...

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को न्यायाधीश में 5 साल की सजा सुनाने का मामला सामने आया है। नर्सिंग की एक छात्रा का अश्लील विडियो क्लीपिंग बनाकर उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त कर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी सैम उर्फ सैमसन विलियम को अपर सत्र न्यायाधीश ग्रेगोरी तिर्की ने 5 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

न्यायालयीन सूत्रों के मुताबिक नर्सिंग छात्रा शिवानी देवांगन की सोशल मीडिया के जरिए आरोपी सैम उर्फ सैमसन विलियम के साथ दोस्ती हुई थी। सालभर तक उनमें फेसबुक, वाट्सअप के माध्यम से बातचीत होती रही। इस बीच उनका मिलना-जुलना भी शुरू हो गया।

आरोपी ने शिवानी का अश्लील वीडियो क्लीपिंग तैयार कर उसे अपने मोबाइल में सेव कर लिया, जिसके बाद वह उसे इंटरनेट के माध्यम से वायरल करने की धमकी देने लगा। यहां तक की उसका एटीएम कार्ड भी अपने पास रख लिया। इस बीच शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाने लगा। छात्रा ने परेशान होकर 8 अगस्त 2016 को नर्सिंग हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

READ MORE: 10वीं की स्टूडेंट को उसी का वीडियो दिखाकर BF ने रखी शर्त सदमे से बाहर आ पाती उससे पहले आया दूसरे ब्लैकमैलेर का कॉल

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 306, 509-ख, 201 भादवि एवं आईटी एक्ट की धारा 67,67-क/84-ग के तहत जुर्म दर्ज कर केस डायरी न्यायालय में पेश किया, जहां मामले की अंतिम सुनवाई अपर सत्र न्यायालय में हुई।

READ MORE: सिरफिरे आशिक ने बनाई लड़की की कुछ अश्लील तस्वीरें, भेजा मंगेतर को ये तोहफा और फिर

न्यायाधीश ग्रेगोरी तिर्की ने सभी सबूतों को देखने और गवाहों को सुनने के बाद आरोपी सैम उर्फ सैमसन विलियम को 5 साल सश्रम कारावास एवं एक हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर उसे 3 महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।