खंडवा

‘बहस मत करो, नहीं तो तुम्हारी कब्र खोद दूंगा’, फॉरेस्ट रेंजर ने आदिवासियों को दी धमकी

MP News: मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट रेंजर ने आदिवासी को दी धमकी। कहा- ज्यादा बहस मत करो, नहीं तो यहीं तुम्हारी कब्र बना दूंगा।

2 min read
Apr 19, 2026
Forest Ranger Threatens Tribals in khandwa (फोटो- Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी जिस दौरान बड़ा विवाद हो गया। विभाग की टीम का आदिवासी ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। इसी को लेकर के फॉरेस्ट रेंजर को गुस्सा आ गया और उन्होंने आदिवासियों की कब्र खोद देने की धमकी दे डाली। रेंजर की धमकी के बाद मामला तनावपूर्ण हो गया था। वन विभाग की इस कार्रवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार भी घटनास्थल पर मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

इंजन के नीचे दबकर 4 युवकों की मौत, गिट्टी लेने जा रहा ट्रैक्टर पलटा, गांव में मातम

ये है पूरा मामला

दरअसल, जिले के मांधाता क्षेत्र के नरलाय गांव में वन विभाग की टीम रविवार को अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। इस पर ग्रामीण और आदिवासी आक्रोशित हो गए। वन और राजस्व विभाग की टीम जैसे ही जमीन को अपने कब्जे में लेने के लिए पहुंची वैसे ही आदिवासियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। हालांकि, इससे वन विभाग की टीम की कार्रवाई नहीं रुकी। जेसीबी मशीनों से 10 झोपड़ियों को हटाया गया और उसी जमीन पर कंटूर ट्रेंच बनाया गया। विभाग ने कहा है कि यहां बरसात के मौसम में पेड़ लगाए जाएंगे जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीणों ने जताया विरोध, कहा- चार पीढ़ियों से यहां रह रहे

विरोध कर रहे ग्रामीणों ने अपना विरोध जारी रखा। उन्होंने कहा कि वह चार पीढ़ियों से यहां रह रहे है और खेती कर रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि किसानी ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। आदिवासियों ने आरोप लगाया कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक उन्हें बेघर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये हमारे यहां रहने से पहले ये जमीन बिलकुल बंजर थी जिसे हमने अपनी मेहनत से उपजाऊ बनाया है।

फॉरेस्ट रेंजर ने दी धमकी

इसी दौरान फॉरेस्ट रेंजर एसएस चौहान की कुछ आदिवासियों से बहस हो गई। इस बहस में फॉरेस्ट रेंजर बने आदिवासियों को धमकी दे दी जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। रेंजर चौहान ने आदिवासियों को कहा कि ज्यादा बहस बात मत करो… नहीं तो यहीं तुम्हारी कब्र खोद दूंगा।' रेंजर की इस धमकी का वीडियो वहां खड़े कुछ ग्रामीणों ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

रेंजर ने दी सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद रेंजर चौहान ने सफाई दी। रेंजर ने कहा कि मौके पर कुछ लोग आक्रामक हो गए थे। उन्होंने बताया कि एक युवक उनकी तरफ पत्थर लेकर दौड़ा था। जिससे वहां तनाव की स्थित बन गई थी। इसी कारण उनसे ऐसे शब्द निकल गए। उन्होंने कहा कि मेरे शब्दों का गलत मतलब निकाला जा रहा है।

अद्वैत लोक परियोजना के अंतर्गत है ये जमीन

मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2022 में करीब 23 एकड़ राजस्व भूमि वन विभाग को हस्तांतरित की गई थी। बताया जा रहा है कि इस जमीन को ओंकारेश्वर में बन रहे अद्वैत लोक परियोजना के अंतगर्त कर दिया गया है। इस जमीन पर 15-20 आदिवासी परिवारों के घर है जहां वह खेती भी करते है। इसी को हटाने के लिए वन विभाग की टीम भारी पुलिस बल, राजस्व टीम, डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार के साथ पहुंची थी।

ये भी पढ़ें

Women Reservation: MP में बुलाया जाएगा विशेष सत्र, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Published on:
19 Apr 2026 08:37 pm
Also Read
View All