खरगोन

khargone lok sabha seat: 15 साल से है भाजपा का कब्जा, क्या इस बार कांग्रेस छीन लेगी यह सीट

Khargone Election Result: मध्यप्रदेश के निमाड़ की इस सीट को भी काफी अहम माना जा रहा है, इस बार कांग्रेस ने भी चुनौती दी है...। देखें किसकी होती है जीत...।

3 min read
May 25, 2024

khargone lok sabha election 2024 result: मध्यप्रदेश के पश्चिमी निमाड़ की खरगोन लोकसभा सीट पर भी इस बार सभी की निगाह लगी हुई है। खरगोन में 13 मई को चौथे चरण का मतदान हुआ था। यहां खरगोन संसदीय सीट पर 76.03 फीसदी वोट डाले गए थे। इस सीट पर भाजपा के गजेंद्र पटेल (gajendra patel) का मुकाबला कांग्रेस के पोरलाल खरते से हो रहा है। गजेंद्र दूसरी बार लगातार प्रत्याशी बनाए गए हैं। वहीं कांग्रेस ने समाजसेवी और सेल टेक्स विभाग से वीआरएस लेकर राजनीति में उतरे पोरलाल खरते (Porlal Batha Kharte) को प्रत्याशी बनाया है।

इसलिए चर्चित है खरगोन

मध्यप्रदेश की खरगोन लोकसभा सीट 1962 में गठित हुई थी। नर्मदा बेल्ट से भी यह क्षेत्र लगा है। महाराष्ट्र की सीमा से लगी इस लोकसभा सीट के अंतर्गत खरगोन जिले के साथ ही बड़वानी और खंडवा जिला भी आता है। इसके अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें हैं। खरगोन जिले में कसरावद, महेश्वर, खरगोन और बड़वानी जिले में सेंधवा, राजपुर, पानसेमल, बड़वानी सीटें आती हैं। इनमें से 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से भी उन्नत हैं और राजा-महाराजाओं के शासनकाल के चिन्हन यहां मिलते हैं। रामायम, महाभारत काल के कई स्मारक और चिन्हन यहां मौजूद हैं। सिंधिया, भोज, होलकर और मुगल राजाओं के कई स्मारक मौजूद हैं। इनसे पहले पाषाण युग के भी हथियार इस क्षेत्र में मिल चुके हैं।

भाजपा का कितना जोर

साल 2019 की बात करें तो यहां से गजेंद्र उमराव सिंह पटेल ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने गोविंद मुजाल्दा को टिकट दिया था। इस चुनाव में गजेंद्र उमराव सिंह को साढ़े सात लाख वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के गोविदं मुजाल्दा को 5.71 लाख वोट मिले थे। भाजपा के गजेंद्र उमराव सिंह पटेल दो लाख से अधिक वोटों से जीत गए थे। उस समय खरगोन लोकसभा सीट पर कुल 18 लाख 34 हजार 385 मतदाता थे।

इससे थोड़ा पीछे चलते हैं। साल 2014 में भाजपा के सुभाष पटेल चुनाव जीते थे, उन्होंने कांग्रेस के रमेश चैन सिंह को हराया था। सुभाष पटेल को 6,49354 वोट मिले थे। जबकि रमेश चैन सिंह को 3,91,475 वोट मिले थे। उस समय खरगोन लोकसभा सीट पर कुल 17,03,272 मतदाता थे।

साल 2009 में भाजपा के माखन सिंह सोलंकी (बाबूजी) को 351,296 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के बालाराम बच्चन को 3,17,121 वोट मिले थे। इस सीट पर माखन सिंह सोलंकी चुनाव जीत गए थे। उस समय खरगोन लोकसभा सीट पर 12 लाख 63 हजार 778 मतदाता थे।

खरगोन लोकसभा सीट पर कब कौन जीता

वर्ष विजेता पार्टी
1962 रामचंद्र बड़े जनसंघ
1967 शशिभूषण कांग्रेस
1971 रामचंद्र बड़े जनसंघ
1977 रामेश्वर पाटीदार जनता पार्टी
1980 सुभाष यादव कांग्रेस
1984 सुभाष यादव कांग्रेस
1989 रामेश्वर पाटीदार बीजेपी
1991 रामेश्वर पाटीदार बीजेपी
1996 रामेश्वर पाटीदार बीजेपी
1998 रामेश्वर पाटीदार बीजेपी
1999 ताराचंद पटेल कांग्रेस
2004 कृष्ण मुरारी मोघे बीजेपी
2009 अरुण यादव कांग्रेस
2014 सुभाष पटेल बीजेपी
2019 गजेंद्र पटेल बीजेपी

एमपी की इन सीटों पर क्या है स्थिति

Updated on:
31 May 2024 10:07 am
Published on:
25 May 2024 12:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर