किशनगढ़

यूनिवर्सिटी कैम्पस से छात्रा का मुंह दबाकर ले गए 3 बदमाश, किया बलात्कार का प्रयास, शोर मचाया तो भागे

कैम्पस में अकेली घूम रही थी। इसी दौरान तीन जने आए और उसका मुंह दबाकर जबरन परिसर में सूने क्षेत्र की तरफ ले जाने की कोशिश की और छेड़छाड़ कर बलात्कार का प्रयास ( Rape attempt in University ) किया। घटना ( Central University of Rajasthan ) की है
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jul 2019, 8:35 PM IST
Feature image

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).
राजस्थान में आधी आबादी के साथ होने वाले अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज प्रदेश के किसी न किसी जिले से ऐसे अपराधों की खबरें आ रही हैं। सोमवार को ताजा मामला अजमेर के मदनगंज इलाके से आया है। यहां बांदरसिंदरी स्थित राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर ( Central University of Rajasthan ) में सोमवार को एक छात्रा से छेड़छाड़ और बलात्कार के प्रयास ( rape attempt ) की वारदात सामने आई।

यह है पूरा मामला

इस मामले में छात्रा की रिपोर्ट पर बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह रविवार रात 8 बजे करीब कैम्पस में अकेली घूम रही थी। इसी दौरान तीन जने आए और उसका मुंह दबाकर जबरन परिसर में सूने क्षेत्र की तरफ ले जाने की कोशिश की और छेड़छाड़ कर बलात्कार का प्रयास किया।

मौका पाकर अंधेरे में भागे बदमाश

छात्रा ने बताया कि इस दौरान उसने जैसे-तैसे शोर मचाया। इस पर तीनों जने मौका पाकर अंधेरे में भाग गए। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on: