Crime News: जमीन विवाद के चलते दो भतीजों ने अपने सगे चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Crime News: फरसगांव जिले के इरागांव थाना क्षेत्र में पुरानी जमीन विवाद के चलते हुई एक खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ है। दो भतीजों ने अपने सगे चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना 2 सितंबर 2025 की है।
डुंडाबेडमा गाँव निवासी मस्सूराम मंडावी ने 5 सितंबर को पिता लच्छेन मंडावी के लापता होने की रिपोर्ट इरागांव थाने में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पिता पुसापारा बिन्झे गाँव में एक धार्मिक कार्यक्रम में गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
पुलिस ने तलाश शुरू की और 6 सितंबर को बारदा नदी में एक शव बरामद किया। पहचान लच्छेन मंडावी के रूप में हुई। शव पर गहरे धारदार चोटों के निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि लच्छेन मंडावी और उनके बड़े भाई लखमू राम मंडावी के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था।
Crime News: इसी रंजिश के चलते लखमू के बेटे रामचरण (23) और सरवन मंडावी (24) ने हत्या की साजिश रची। मौका मिलते ही दोनों ने कुल्हाड़ी से वार कर चाचा की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहाँ दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। आरोपियों को 8 सितंबर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।