कोंडागांव

Kondagaon News: 40 दिन से जारी पटवारियों की हड़ताल! समर्थन देने पहुंचे मोहन मरकाम, सरकार से की ये मांग

Congress Support Patwari Strike: कोण्डागांव में 40 दिनों से हड़ताल कर रहे पटवारियों को कांग्रेस का समर्थन मिला। मोहन मरकाम ने धरना स्थल पहुंचकर भाजपा सरकार से पांच सूत्रीय मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 6:41 PM IST
Kondagaon News
Kondagaon News: 40 दिन से जारी पटवारियों की हड़ताल!(photo-patrika)

Kondagaon News: छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को करीब 40 दिन हो चुके हैं। अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे जिला पटवारी संघ को कांग्रेस का समर्थन मिला है। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने पटवारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। मरकाम ने भाजपा सरकार से जल्द पटवारी संघ के साथ बातचीत कर मांगों का सम्मानजनक समाधान निकालने की अपील की।

Chhattisgarh Patwari Strike: 40 दिनों से आंदोलन कर रहे पटवारी

जिला पटवारी संघ अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा है। कांग्रेस नेताओं ने धरना स्थल पहुंचकर पटवारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। पटवारी संघ पिछले करीब 40 दिनों से आंदोलन कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार की उदासीनता के कारण आम जनता और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धान खरीदी के दस्तावेज बनवाने में किसानों को परेशानी

मोहन मरकाम ने कहा कि पटवारियों की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। धान खरीदी के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार कराने में किसानों को दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विष्णुदेव साय सरकार की नीतियों का खामियाजा प्रदेश के किसान और आम नागरिक भुगत रहे हैं।

सरकार पटवारी संघ से बातचीत कर निकाले समाधान

मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। पटवारी संघ की पांच सूत्रीय मांगों के प्रति कांग्रेस अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करती है। उन्होंने भाजपा सरकार से हठधर्मिता छोड़कर पटवारी संघ से तत्काल संवाद करने और उनकी समस्याओं का सम्मानजनक समाधान निकालने की मांग की।

मरकाम ने सरकार को जनविरोधी और किसान विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि वह जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार से पटवारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

Updated on:
21 Nov 2026, 6:41 PM IST
Published on: