कोरबा

CG Education: 50 बालिकाओं को गुरूकुल में मिलेगा मुफ्त आवासीय कम्प्युटर शिक्षा, साथ ही मिलेंगी कई सुविधाएं….

CG Education: कोरबा जिला प्रशासन कोरबा तथा जशपुर जिले की 50 बालिकाओं को जशपुर के नव गुरूकुल शिक्षण संस्थान में नि:शुल्क कम्प्युटर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान भोजन, आवास, लैपटॉप, वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Aug 2024, 12:34 PM IST
cg gurukul

CG Education: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला प्रशासन कोरबा तथा जशपुर के सौजन्य से जिले की 50 बालिकाओं को जशपुर के नव गुरूकुल शिक्षण संस्थान में नि:शुल्क कम्प्युटर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन कोरबा तथा नवगुरूकुल संस्था के बीच एक एमओयू भी किया गया है। नवगुरूकुल संस्था द्वारा बालिकाओं को डेढ़ वर्ष तक नि:शुल्क आवासीय सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग या बिजनेस कोर्स कराया जाएगा। इस दौरान भोजन, आवास, लैपटॉप, वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी।

CG Education: बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है प्रदेश सरकार

जिले से चयनित होने वाली बालिकाओं का संपूर्ण खर्च जिला प्रशासन कोरबा द्वारा डीएमएफ के माध्यम से वहन किया जाएगा। नवगुरूकुल में प्रवेश हेतु कोरबा जिले के 10वीं ड्रॉप आउट या बारहवीं पास 17 से 29 वर्ष की लड़कियां जिनके परिवार की वार्षिक आमदनी 6 लाख रूपए से कम हो वे इसमें भाग ले सकते हैं। इस संबंध में एक सितंबर को सुबह 10 बजे सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी बाजार में मेगा सेमीनार एवं प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है।

इसकी जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। प्रशासन का कहना है कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रदेश सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उनके विकास को लेकर कई सरकारी योजनाएं बनाई गई हैं, जिनका क्रियान्वयन किया जा रहा है ताकि बालिकाओं को लाभ मिल सके।

Updated on:
30 Aug 2024, 12:34 PM IST
Published on: