कोरबा

एनटीपीसी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली, इस तरह के नारों से लोगों को किया गया जागरूक

-शुद्ध हवा और पानी हो, जीने में आसानी हो। पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं, कम से कम एक पेड़ लगाएं।

2 min read
Jun 04, 2018
एनटीपीसी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली इस तरह के नारों से लोगों को किया गया जागरूक

कोरबा . एनटीपीसी जमनीपाली में विश्व पर्यावरण दिवस 2018 के उपलक्ष्य में सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान पूरा नगर गगन चुंबी नारों से गूंजता रहा। एसी, फ्रीज का कम उपयोग, स्वस्थ बनाए, रखे निरोग। शुद्ध हवा और पानी हो, जीने में आसानी हो। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए, कम से कम एक पेड़ लगाएं। मुक प्राणियों के बारे मे सोंिचये, पॉलीथिन बैग का उपयोग छोडिय़े। कपड़े की थैली का करें उपयोग, छोड़ो प्लास्टिक की थैली का उपयोग। बिजली की खपत घटाये, पानी को व्यर्थ न गँवायें। रैली के समापन स्थल सरस्वती विहार में एनटीपीसी कर्मचारियों, मैत्री महिला समिति के सदस्यों, सीआईएसएफ. के जवानों, यूनियन एसोसिएशन के सदस्य, बच्चों एवं नगरवासियों द्वारा सामूहिक पौधरोपण किया गया।

ये भी पढ़ें

Weather : बारिश से बहा पुल, अम्बिकापुर-बिलासपुर मार्ग अनिश्चतकाल के लिए बंद

इस अवसर पर नीरज कुमार सिन्हा, कार्यकारी निदेशक के मुख्य आतिथ्य एवं एसएम चौथाईवाले, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), सी दक्षिणामूर्ति महाप्रबंधक (तकनीकि सेवाएं), डीएन तिवारी, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), बासुराज गोस्वामी (ईंधन प्रबंधन), आसीत दत्ता, महाप्रबंधक (प्रचालन) के विशिष्ट आतिथ्य में एवं वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एनटीपीसी कर्मचारियों, मैत्री महिला समिति के अध्यक्ष- नुपूर सिन्हा, उपाध्यक्ष-साधना चौथाईवाले, प्रभारी टायनी काटेज-अंजू तिवारी, अन्नपूर्ण, शर्वरी दत्ता, सचिव-देवप्रिया सानबड़ एवं समस्त सदस्यों, सीआईएसएफ. के जवानों, यूनियन एसोसिएशन के सदस्य एवं नगरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर बालकोनगर में अनेक कार्यक्रम
भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए बालकोनगर के सेक्टर-1 स्थित डेली मार्केट में मंगलवार को स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसकी अगुवाई बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक विकास शर्मा करेंगे। इसके अलावा बालको संयंत्र परिसर में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। शाम 5.30 बजे बालको के नवीनीकृत नेहरू उद्यान का उद्घाटन कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल करेंगे। महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

ये भी पढ़ें

Weather : तेज आंधी व पानी से कहीं टूटा तार तो कहीं गिरा पेड़, रात भर रही बिजली गुल, सड़कों पर छाया रहा अंधेरा
Published on:
04 Jun 2018 06:41 pm
Also Read
View All