कोरबा

डेम में नहाने गया छात्र नहीं लौटा घर, इस हाल में मिली लाश, परिवार में पसरा मातम

Korba News : बांकीमोंगरा चटाइनार के स्टॉप डेम में दोस्तों के साथ स्नान करने गया एक बालक डूब गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2023, 1:13 PM IST
डेम में नहाने गया छात्र नहीं लौटा घर, इस हाल में मिली लाश, परिवार में पसरा मातम
डेम में नहाने गया छात्र नहीं लौटा घर, इस हाल में मिली लाश, परिवार में पसरा मातम

कोरबा। Found Death Body In Dam : बांकीमोंगरा चटाइनार के स्टॉप डेम में दोस्तों के साथ स्नान करने गया एक बालक डूब गया। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार को बालक की लाश मिली।

घटना से परिवार में मातम पसरा है। रविवार को 11 साल का बालक गौरव कौशिक दो अन्य दोस्तों के साथ बाकीमोंगरा के चटाइनार स्थित स्टॉप डेम में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान बालक गहरे पानी में समा गया। वह बाहर नहीं निकल सका। साथ में मौजूद दोनों दोस्तों ने गौरव के बाहर आने का इंतजार किया। वह बाहर नहीं आया तो दोस्तों को अनहोनी की आशंका हुई।

उन्होंने घटना की जानकारी गौरव के परिवार को दिया। शाम को स्टॉम डेम में गौरव की तलाश शुरू की गई। अंधेरा होने से तलाश बंद कर दिया गया। मंगलवार सुबह एक बार फिर स्टॉप डेम में खोजबीन शुरू हुई। गौरव की लाश मिली। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।

बताया जाता है कि गौरव अपने पिता प्रेम कौशिक के साथ नरइबोध में रहता था। पिता की मौत के बाद नाना के घर बलगी आ गया था। केन्द्रीय विद्यालय कुसमुंडा में कक्षा सातवीं का छात्र था। रविवार को छुट्टी के दिन वह दोस्तों के साथ स्टॉप डेम में स्नान करने गया था। इस बीच हादसे का शिकार हो गया। पुलिस मर्ग कामय कर जांच कर रही है।

Updated on:
19 Sep 2023, 1:13 PM IST
Published on: