कोरबा

#सज-धज कर दुल्हन कर रही थी बारात का इंतजार लेकिन दूल्हे की मांग थी तीन लाख का दहेज, फिर हुआ कुछ ऐसा

दहेज के लिए रिश्ता तोडऩे की यह घटना पाली विकासखंड की

2 min read
Jul 19, 2018
दहेज के लिए रिश्ता तोडऩे की यह घटना पाली विकासखंड की

कोरबा. शादी के मंडप में बैठकर घर बसाने का ख्वाब देख रही दुल्हन को क्या पता था कि दहेज के लोभी कार और पैसे के लिए बारात नहीं लाएंगे। बहाना बनाकर रिश्ता तोड़ देंगे। दहेज के लिए रिश्ता तोडऩे की यह घटना पाली विकासखंड की है।


पुलिस ने इस मामले में दूल्हा और पिता सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें दूल्हा सत्यम यादव, उसका पिता मोहनलाल, भाई सत्य प्रकाश, बहन रेणू, बहनोई राजकुमार, टीकाराम और शिक्षब बीएस यादव शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें

तीन साल बाद हुई स्थाई शिक्षा समिति की बैठक में क्वालिटी एजूकेशन पर फोकस, बीईओ करेंगे हायर सेकेंडरी स्कूलों का भी निरीक्षण

घटना की जानकारी देते हुए पाली थानेदार मानसिंह राठिया ने बताया कि पाली के एक गांव में रहने वाले पिता ने अपनी बेटी की शादी बिलासपुर बेलगहना निवासी मोहनलाल यादव के पुत्र सत्यम संग तय किया था। 24 अप्रैल 2018 को बेटी की सगाई सत्यम से की थी। शादी की तारीख भी तय हो गई थी।


पिता ने वर पक्ष को एक लाख रुपए और एक स्कूटी देने का वादा किया था। लेकिन जैसे ही विवाह की तिथि करीब आई। वर पक्ष ने तीन लाख रुपए नगद और एक कार की मांग की। लड़की के पिता ने उनकी मांग को पूरी करने में असमर्थता जताई। वर ने शादी से सीधा इनकार नहीं किया। अलग अलग कारण का हवाला देकर तिथि बदल दिया। शादी 25 मई को दोबारा तय हुई। वर पक्ष ने लड़की के घर मंडप में पहुंचकर हरदी तेल की रश्म भी पूरी कर दी।

लेकिन बारात नहीं आई। इसबीच वर पक्ष की ओर वधू पक्ष को बताया गया है कि लड़के ने जहर पी लिया है। तिथि फिर टल गई। बाद में लड़के पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दूल्हा सहित परिवार के सात सदस्यों पर केस दर्ज किया है। धाराएं गैैर जमानती है। पुलिस जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

ये भी पढ़ें

पहली ही बारिश में धंस गई दीपका बाईपास, बचाव में सीजीएम बोले खदान से रिसने वाले पानी का है साईड इफेक्ट
Published on:
19 Jul 2018 11:16 am
Also Read
View All