कोरबा

CG News: कोयला कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 करोड़ का मिलेगा एक्स्ट्रा बीमा, जानें कैसे?

CG News: कोयला कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने घोषणा की है कि 17 सितंबर से ठेका और स्थायी कर्मियों को 1 करोड़ अतिरिक्त बीमा का लाभ मिलेगा।

2 min read
Sep 14, 2025
कोयला कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी (Photo source- Patrika)

CG News: कोयला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की वाली खबर आई है। केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने ऐलान किया है कि 17 सितंबर, श्रमिक दिवस से ठेका और स्थायी कर्मचारियों को 1 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बीमा लाभ मिलेगा। इसी के साथ एक्सग्रेशिया की राशि को भी 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है। यानी इस बार श्रमिक दिवस कोयला कर्मचारियों के लिए बनकर खुशियों का तोहफा आया है।

कोयला खनन में लगे ठेका और स्थायी कर्मियों को खदान दुर्घटना में मारे जाने पर उनके परिवार को एक करोड़ रुपए अतिरिक्त दिया जाएगा। इसकी शुरुआत 17 सितंबर से होगी। इसकी घोषणा केन्द्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने रांची में की। रेड्डी दो दिवसीय प्रवास पर रांची पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें

CG Coal India: कोयला अधिकारी व पेंशनरों की मांगें तेज, कोल इंडिया मुख्यालय के बाहर करेंगे धरना-प्रदर्शन…

CG News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन

अभी कोयला खदानों में काम करने वाले ठेका मजदूरों को 40 लाख और स्थायी कर्मियों को एक करोड़ रुपए का दुर्घटना बीमा मिल रहा है। दुर्घटना बीमा की राशि को कोल इंडिया बढ़ाने जा रही है। इसकी शुरुआत 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा से होगी। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है।

रांची में केन्द्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने बताया कि 17 सितंबर श्रमिक दिवस के दिन से ही ठेका और स्थायी कोयला कर्मचारियों को एक करोड़ अतिरिक्त बीमा का लाभ मिलेगा। इसी दिन से एक्सग्रेशिया की राशि को 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी जाएगी।

CG News: ठेका मजदूर बीमा के नए दायरे में आएंगे

यह राशि वैसे कर्मचारियों के आश्रितों को मिलती है, जिनकी मृत्यु कार्य के दौरान होती है। मंत्री कहा कि 17 सितंबर से सभी कोल माइंस में अनिवार्य रूप से यूनिफॉर्म की व्यवस्था लागू होगी। एक करोड़ के बीमा दुर्घटना और एक्सग्रेशिया के दायरे में एसईसीएल में काम करने वाले 37 हजार 175 नियमित मजदूर आएंगे। करीब 20 हजार ठेका मजदूर बीमा के नए दायरे में आएंगे।

ये भी पढ़ें

मानसून में भी नहीं थमेगा उत्पादन, खदानों में लक्ष्य अनुसार कोयला निकालने पर जोर…

Published on:
14 Sept 2025 02:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर