कोरबा

CG Road Accident: तेज रफ्तार वैन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, 5 साल की बच्ची की मौत, अन्य घायल

Road Accident: पाली शिव मंदिर चौक के पास तेज रफ्तार वैन ने एक स्कूटी को ठोकर मार दिया। पांच साल की बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
2 min read
Mar 22, 2026
हादसा (Photo Source- Patrika)
हादसा (Photo Source- Patrika)

CG Road Accident: कोरबा जिले के पाली शिव मंदिर चौक के पास तेज रफ्तार वैन ने एक स्कूटी को ठोकर मार दिया। पांच साल की बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पांच साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया।

नगर पंचायत पाली के टावर मोहल्ला इंदिरा नगर में रहने वाले परमेश्वर डिक्सेना का परिवार रहता है। शुक्रवार की शाम परमेश्वर की पत्नी पूनम पड़ोस में रहने वाली वृंदा दुबे के साथ पांच साल बच्ची आराध्या 5 वर्ष और दो वर्ष की नव्या को लेकर शिव मंदिर चौक के पास पहुंची थी। इस बीच विपरित दिशा से आ रही एक वैन ने वृंदा की स्कूटी को ठोकर मार दिया। चारों को गंभीर चोटें आई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती किया गया। आराध्या के सिर और सीने में गंभीर चोट होने से डॉक्टर ने उसे बिलासपुर हायर सेंटर रेफर किया।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

परिवार के सदस्य बच्ची को लेकर बिलासपुर जा रहे थे। रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया। वही घटना में घायल वृंदा, उसकी पत्नी पूनम और बेटी नव्या को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पेशे से परमेश्वर मछली बेचने का काम करता है। परमेश्वर के पड़ोस में एक दुबे परिवार रहता है। पड़ोसी वृंदा की स्कूटी पर पूनम अपने दो बच्चों को लेकर पाली शिव मंदिर चौक की ओर पहुंची थी। इस बीच शाम करीब सात बजे वैन ने ठोकर मार दिया। घटना की सूचना पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए थे।

वैन को पुलिस ने किया जब्त

इधर, पुलिस ने स्कूटी को ठोकर मारने के आरोप में वैन को जब्त कर लिया है। ड्राइवर पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि वैन की रफ्तार अधिक होने से घटना हुई। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. महामाया मंदिर से लौट रहे ट्रेनी IAS की कार को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर- नवरात्र के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेकर लौट रहे एक प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। रतनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक पिकअप ने ट्रेनी आईएएस एवं कोटा एसडीएम अरविंथ कुमारन टी की कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में एसडीएम और उनके गनमैन बाल-बाल बच गए, हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया… पूरी खबर पढ़ें
Published on:
22 Mar 2026 01:59 pm