कोरबा

मां ने धोए जूठे बर्तन, बेटे ने रचा इतिहास… कोरबा के राज पटेल ने CGPSC में हासिल की 22वीं रैंक, घर में जश्न का माहौल

CGPSC Results 2024: मां के संघर्ष और बेटे की मेहनत ने वह कर दिखाया, जिसकी उम्मीद पूरे परिवार को वर्षों से थी। कोरबा के मानस नगर में रहने वाले राज पटेल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा–2024 में पूरे राज्य में 22वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार का मान बढ़ा दिया।
2 min read
Nov 22, 2025
पीएससी में हासिल किया 22वां रैंक (फोटो सोर्स- पत्रिका)
पीएससी में हासिल किया 22वां रैंक (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CGPSC Results 2024: कोरबा शहर से लगे मानस नगर में रहने वाले राज पटेल ने विपरीत हालातों से लड़कर आज अपना खास मुकाम हासिल किया है। राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की परीक्षा में राज्य भर में 22वां रैंक हासिल किया है। कड़े संघर्ष के बाद परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले राज पटेल को डिप्टी कलेक्टर या डीएसपी का पद मिलने की संभावना है।

राज की यह कहानी काफी संघर्षों से भरी है। एक ऐसा भी दिन था, जब उनकी मां दूसरों के घर में झाड़ू, पोछा और बर्तन करने जाती थी। लेकिन मां ने हालातों से हार नहीं मानी और अपने बेटे की पढ़ाई जारी रखी। आज बेटे ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो दूसरों के लिए प्रेरणादायी है।

यूपीएससी में भी हुआ था चयन अब सीजीपीएससी में मिला अच्छा रैंक

राज पटेल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि माता का पढ़ाई में काफी योगदान रहा है। पूर्व में यूपीएससी के भी चयन हुआ था। पिछले कुछ सालों से दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा हूं। अब सीजीपीएससी में 22 वा रैंक हासिल हुआ है। जरूरतमंद मेधावी बच्चों के लिए शिक्षा का (CGPSC Results 2024) इंतजाम करने वाले अद्वैत फाउंडेशन का भी राज की सफलता में काफी अहम योगदान है।

राज ने कहा कि फाउंडेशन की मदद से ही वह पढ़ाई करने दिल्ली गए। इसके बाद यह परिणाम आया है। राज ने कहा कि युवाओं से अपील करना चाहूंगा की सबसे पहले वह अपने रुचि को पहचाने। जिस दिशा में उनकी रुचि है, वह उसे क्षेत्र में मेहनत कर आगे बढे़ं।

पिता की मौत के बाद टूट गया था परिवार

राज की मां शकुंतला पटेल ने बताया कि राज के पिता पावर प्लांट में वेल्डर का काम करते थे। एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी। अचानक उनकी मौत से परिवार टूट गया था। काफी मुश्किलों का सामना किया। दूसरों के घर में बर्तन धोने का काम तक किया। लेकिन राज की पढ़ाई जारी रखी। पिछले तीन साल से वह दिल्ली में है। आज उसके परिणाम से परिवार में खुशी का माहौल है। हम सब बेहद खुश हैं कि राज को यह मुकाम हासिल हुआ है।

CGPSC Results 2024: सरस्वती शिशु मंदिर फिर पीजी कॉलेज

मानस नगर में रहने वाले राज पटेल की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई है। जिसके बाद कॉलेज की पढ़ाई पीजी कॉलेज से की है। राज शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। पढ़ाई में रुचि के कारण ही राज ने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की। दिल्ली में तैयारी के दौरान वह यूपीएससी से भी अधिकारी के पद पर चयनित हो चुके हैं। अब सीजीपीएससी में अच्छा मुकाम हासिल किया है। 22वां रैंक हासिल (CGPSC Results 2024) करने के बाद, अब उम्मीद है कि राज को किसी बड़े प्रशासनिक पद पर पदस्थापना मिल सकती है।

Updated on:
22 Nov 2025 10:39 am
Published on:
22 Nov 2025 10:39 am