Murder Case: घर में घुसकर दुष्कर्म और पेचकस से गोदकर युवती की हत्या के करीब ढाई साल पुराने मामले में कोरबा की स्पेशल कोर्ट ने दोषी युवक को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।
CG Murder Case: घर में घुसकर दुष्कर्म और पेचकस से गोदकर युवती की हत्या के करीब ढाई साल पुराने मामले में कोरबा की स्पेशल कोर्ट ने दोषी युवक को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। उस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
घटना कोरबा शहर की है। कोरबा में रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई थी। थाना कोतवाली चौकी सीएसईबी में पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू की। हत्या के आरोप में जशपुर जिले के बगीचा में रहने वाले सहबान खान उम्र 30 को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सहबान ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म और हत्या करना स्वीकार किया था। युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर सूजानुमा औजार से 51 बार गोदने की पुष्टि हुई थी। इसमें 23 युवती के सीने को गोदा गया था।
मामले की सुनवाई कोरबा के विशेष न्यायालय (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति) में चल रही थी। न्यायाधीश जयदीप शर्मा की अदालत ने सबूत और गवाहों के बयान के आधार पर सहबान को युवती से दुष्कर्म और सूजानुमा औजार से हत्या का दोषी ठहराया। उसे कोर्ट ने आजीवान करावास की सजा सुनाया। साथ ही 50 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया। सबूतों के अभाव में एक आरोपी को बरी कर दिया। कोरबा के विशेष न्यायालय में इस मामले की पैरवी विशेष लोक अभियोजक रमेश सिंह यादव ने की। लड़की जब स्कूल की पढ़ाई कर रही थी तभी कंडेक्टर सहबान से परिचय हुआ था।
जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन लड़की घर में अकेली थी। घटना के दिन सुबह करीब 9.30 बजे उसकी मां स्कूल ड्यूटी गई थी। जबकि सुबह करीब 8.30 बजे पिता कोरबा के ट्रांसपोर्टनगर में स्थित एक निजी कंपनी में काम करने गए थे। दोपहर करीब 12.30 बजे लड़की के भाई ने माता-पिता को फोनकर घटना के बारे बताया, तब माता-पिता घर पहुंचे।
उन्होंने देखा कि उनकी बेटी जमीन पर चित अवस्था में पड़ी है। मुंह और नाक से खुन निकल रहा है। सीने के पास कपड़े में खून था। लड़की के चेहरा, गर्दन और हाथ के अलावा अन्य हिस्सों में भी सूजानुमा औजार से गोदने के निशान थे। परिवार ने घटना की सूचना आसपास के लोगाें को दी थी। पुलिस को अवगत कराया था। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई थी।
हत्याकांड की जांच के दौरान लड़की के घर बिस्तर पर एक शर्ट पुलिस को मिला था। इसमें एक हवाई जहाज और बस का टिकट था। उसपर यात्री का नाम सहबान लिखा हुआ था। पुलिस ने सहबान के बारे में पता लगाया। काफी कोशिश के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया, तब पूछताछ में इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस को जानकारी मिली कि वह गर्लफ्रेंड की हत्या के लिए हवाई जहाज से रायपुर पहुंचा था। वहां से बस में सफर कर कोरबा तक आया था।
सहबान का आरोप था कि उसकी गर्लफ्रेंड जशपुर में रहने वाले एक अन्य युवक से बातचीत करती थी। इसे लेकर सहबान अलग- अलग नंबर से लड़की को फोनकर गाली-गलौच करता था।