कोरबा

Korba Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा! खड़ी बस में घुसा ट्रेलर, दो यात्रियों की मौत

Chhattisgarh News: कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर खड़ी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हैं। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 1:00 PM IST
Korba Accident
Korba Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा(photo-patrika)

Korba Accident: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार में अनूप ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना रात करीब 2:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि बस कुनकुरी से रायपुर जा रही थी। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Korba Road Accident: कुनकुरी से रायपुर जा रही थी यात्री बस

जानकारी के मुताबिक, रॉयल यात्री बस क्रमांक CG-06-HD-2962 कुनकुरी से यात्रियों को लेकर रायपुर जा रही थी। कटघोरा से आगे ग्राम तानाखार के पास अनूप ढाबा के नजदीक पहुंचने पर कुछ यात्रियों ने लघुशंका के लिए बस रोकने को कहा। इसके बाद बस चालक ने वाहन को मुख्य सड़क के किनारे खड़ा कर दिया।

यात्रियों के उतरने से पहले पीछे से आ गया ट्रेलर

बस सड़क किनारे खड़ी थी और यात्री नीचे उतरने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG-04-PX-7808 ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो यात्रियों की जान चली गई और पांच लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे में घायल पांच यात्रियों को चोटें आई हैं। वहीं, ट्रेलर चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
15 Nov 2026, 1:00 PM IST
Published on: