कोरबा

कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त ने यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियाँ, बिना हेलमेट पहने स्कूटर से लिया सफाई का जायजा

जहाँ एक तरफ उनके इस मुस्तैदी से लोग काफी खुश दिखें वहीँ दोनों अधिकारीयों ने जाने अनजाने हेलमेट ना पहन कर यातायात नियमों का उल्लंघन भी किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2019, 2:46 PM IST
korba_nagar_aayukt.jpg

कोरबा. मंगलवार सुबह जिले की कलेक्टर किरण कौशल और नगर निगम के आयुक्त राहुल देव ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए स्कूटी पर निकले। जहाँ एक तरफ उनके इस मुस्तैदी से लोग काफी खुश दिखें वहीँ दोनों अधिकारीयों ने जाने अनजाने हेलमेट ना पहन कर यातायात नियमों का उल्लंघन भी किया।

दोनों ही अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ पुराने कोरबा से गीतांजलि भवन भवन होते हुए पुराने बस स्टेंड के आसपास की घनी बस्ती में जाकर साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद कलेक्टर रेलवे स्टेशन नहर रोड से ठोस अपशिष्ट पृथककरण सेंटर भी पहुंची।

उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतवानी दी। साथ ही ये भी कहा कि उनका ये औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों की सजगता की लोगों ने काफी तारीफ भी की।

Published on: