कोरबा

Korba News: त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने AK-47 से खुद को मारी गोली, राजस्थान भेजा गया पार्थिव शरीर

Suicide News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL की कुसमुंडा खदान में ड्यूटी पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स (TSR) के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
2 min read
Oct 20, 2024
Korba News

Korba News: त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने कुसमुंडा खदान में ड्यूटी के दौरान एके-47 बंदूक से खुद को गोली मार लिया। गोली जवान के सीने में लगी और सीने को छेदते हुए बाहर निकल गई। इसके कुछ ही सेकेंड में जवान ने दम तोड़ दिया। घटना का कारण घरेलू कलह बताई जा रही है।

आजाद सिंह उम्र 46 वर्ष पिता लाल सिंह केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन त्रिपुरा राइफल्स में कार्यरत था। शुक्रवार की रात आजाद सिंह की ड्यूटी उसके एक अन्य साथी परेश ओरांग के साथ कुसमुंडा खदान के कोल स्टॉक नंबर-29 में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान त्रिपुरा राइफल्स की ओर से आजाद सिंह को एके-47 बंदूक प्रदान किया गया था। आजाद सिंह और परेश ओरांग ड्यूटी के लिए बनाए गए प्वाइंट पर बैठे थे। इस बीच रात के करीब 10 बजे थे। आजाद अपने मोबाइल फोन से बात कर रहा था। यह देखकर उसका साथी परेश ओरांग ड्यूटी के लिए बनाए गए शेड से उठकर कुछ कदम आगे बढ़ गया।

आजाद मोबाइल फोन पर लगातार बातें कर रहा था और जिससे वह बात कर रहा था उससे दोनों के बीच मोबाइल पर तीखी बहस हो रही थी। दोनों के बीच मोबाइल पर विवाद हो ही रहा था कि अचानक ओरांग के कानों तक बंदूक के चलने की आवाज आई। ओरांग दौड़ते हुए ड्यूटी के लिए बनाए गए शेड में पहुंचा तब उसने देखा कि आजाद जमीन पर गिरा पड़ा है और उसके शरीर से खून बह रहा है। परेश ने घटना की सूचना त्रिपुरा राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारियों को दिया।

एसईसीएल प्रबंधन को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाने से पुलिस की एक टीम घटना स्थल रवाना हुई। खून से लथपथ जवान को कोयला कंपनी के कुसमुंडा स्थित विभागीय अस्पताल लाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद आजाद सिंह के पार्थिव देह को उनके गृहग्राम सिलपटा, तहसील कोटकासिम, जिला-अलवर राजस्थान के लिए रवाना किया गया। आजाद सिंह वर्तमान में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कुसमुंडा खदान में ड्यूटी करता था। जेआरसी क्लब के अस्थाई बैरक में रहता था।

बंदूक से चली एक गोली

शव का शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। पीएम करने वाले डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि आजाद के शरीर में एक गोली लगी है। गोली सीने पर लगी जो आर-पार हो गई। पुलिस को घटना स्थल की जांच के दौरान गोली ड्यूटी प्वाइंट के लिए बनाए गए टीन के शेड में फंसी हुई मिली। बताया जा रहा है कि एके-47 से निकली गोली आजाद के सीने को चीरते हुए टीन के शेड में जाकर फंस गई थी।

Updated on:
20 Oct 2024 12:53 pm
Published on:
20 Oct 2024 12:53 pm