इससे पहले कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दंतेवाड़ा के बारसूर स्थित सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ हेड कॉन्सटेबल ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। मृत जवान विपिन चंद्र उत्तराखंड का रहने वाला था। बारसूर कैंप में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान बैरक में गोली की आवाज सुनाई दी। जवानों ने देखा तो हेड कॉन्सटेबल खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। साथी जवान तुरंत दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया था।